Almora News: दीपक अध्यक्ष व मनोज महामंत्री बने

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाकलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ की जनपद शाखा अल्मोड़ा का द्विवार्षिक अधि​वेशन संपन्न हो गया। जिसमें संघ की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ की जनपद शाखा अल्मोड़ा का द्विवार्षिक अधि​वेशन संपन्न हो गया। जिसमें संघ की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया है। नई कार्यकारिणी के लिए दीपक चंद्र तिवारी अध्यक्ष व मनोज कुमार कांडपाल महामंत्री बने हैं। सभी पदाधिकारी चुनाव अधिकारियों की देखरेख में सर्वसम्मति से चुन लिए गए।

नई कार्यकारिणी के लिए उक्त के अलावा लाल सिंह रावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपा पांडे महिला उपाध्यक्ष, तनुज बिष्ट संयुक्त मंत्री, मनोज पांडे संगठन मंत्री, सुरेश नयाल कोषाध्यक्ष, उमेश पांडे संप्रेक्षक, दीपशिखा संस्कृति एवं क्रीड़ा मंत्री, शशि मोहन पांडे सलाहकार व भीम सिंह मेर संरक्षक चुने गए हैं। यह चुनाव संगठन के चुनाव अधिकारी पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन अल्मोड़ा के अध्यक्ष डा. मनोज जोशी, जिला चिकित्सा स्वास्थ्य संगठन अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह गुसाईं व पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह नेगी की देखरेख में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *