क्राइम ब्रेकिंगससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...
नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...
पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)नैनीताल | रामनगर के ढिकुली में बरसाती नाला उफान पर आ गया, जिससे यहां नाले में एक टाटा सूमो वाहन बह गया। टाटा सूमो में सवार आठ लोग भी बह गए। हादसे में लोकगायक प्रकाश चंद्र फुलारा की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल लोग गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात कॉर्बेट के जंगल से आए पानी से ढिकुली स्थित बरसाती नाला उफान पर आ गया। नाले में दिल्ली की ओर से आ रही टाटा सूमो (वाहन संख्या UK-01TA-3155) बह गई। रात करीब दो से ढाई बजे के आसपास योगेश छिमवाल के परिवार ने आसपास के लोगों के साथ टाटा सूमो में सवार लोगों को किसी तरह बाहर निकाला।
इस दौरान दो लोग कार के साथ आगे बह गए। बाद में मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने कार से दोनों को निकाला। सभी को रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक प्रकाश चंद्र फुलारा नाम के युवक की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक की कालाढूंगी से आगे निकलकर रास्ते में मौत हो गई।
जबकि टाटा सूमो चालक गौरीदत्त, नितिन फुलारा (घायल), शंकर दत्त, ध्रुव शर्मा, ललित फुलारा, हिमांशु फुलारा, भगवती देवी सवार थे। सभी के सभी लोग दिल्ली के निवासी है। सभी दिल्ली से द्वाराहाट के गांव गनौली जा रहे थे।
उत्तराखंड : कल इस जिले में स्कूलों की छुट्टी, जिलाधिकारी के आदेश

