मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami)
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज गुरुवार को कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें नई एमएसएमई नीति समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी मिल सकती है।
ADVERTISEMENTS
सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में शाम चार बजे से कैबिनेट शुरू होगी। जिसमें नई एमएसएमई नीति, आयुष नीति, ड्रोन नीति समेत विभिन्न विभागों की सेवा नियमावली समेत अन्य प्रस्तावों को चर्चा के लिए रखा जा सकता है। इस पर सरकार निर्णय ले सकती है।