क्राइम ब्रेकिंगससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...
नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...
पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)बागेश्वर समाचार | जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने भारी बारिश की चेतावनी के बाद कक्षा 1 से 12 तक व आंगनबाड़ी केन्द्रों में कल 3 अगस्त को अवकाश घोषित किया हैं। यानी कल गुरुवार को जिले के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी बागेश्वर के जारी आदेश में कहा गया है कि, मौसम विभाग देहरादून के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार कल 3 अगस्त 2023 को जनपद बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है। छात्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत कल 3 अगस्त दिन गुरुवार को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं व आंगनबाड़ी केन्द्रों में 3 अगस्त को अवकाश घोषित किया जाता हैं।

उत्तराखंड : कपकोट में नर्सिंग कॉलेज तो खटीमा और हरिद्वार को यह सौगातें

