HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : डीडीए का तीन सालों से चल रहा विरोध, मौन...

Almora News : डीडीए का तीन सालों से चल रहा विरोध, मौन साधे बैठी सरकार, धरना-प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER, ALMORA

जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर यहां गांधी पार्क में सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले आज पुनः धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के संयोजक नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि नवम्बर २०१७ में प्रदेश सरकार ने तुगलकी फरमान से समूचे उत्तराखंड में जनविरोधी जिलास्तरीय विकास प्राधिकरण लागू कर दिया। जिसका विगत तीन वर्षों से अधिक समय से जनता विरोध कर रही है, परन्तु प्रदेश सरकार मौन धारण किये हुए है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर सहित समूचे पर्वतीय क्षेत्र की जनता इस प्राधिकरण के लागू होने से बेहद परेशान है तथा लगातार प्रदेश सरकार से इस जनविरोधी विकास प्राधिकरण को वापस लेने की मांग कर रही है। श्री जोशी ने कहा कि प्राधिकरण के कारण जनता बेहद परेशान हो चुकी है तथा जनता को अपने भवन मानचित्र स्वीकृत कराने में बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि तीन साल से अधिक समय से जनता इस विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग कर रही है परन्तु बड़े दुर्भाग्य की बात है कि प्रदेश सरकार इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की बिल्कुल भी सुध नहीं ले रही है। जहां एक ओर जनता जनविरोधी प्राधिकरण के कारण त्रस्त है वही दूसरी ओर प्रदेश सरकार अपनी पीठ थपथपाने में मस्त है। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार को अब अविलम्ब जनविरोधी जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त कर जनता को राहत देनी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार ने अविलम्ब जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त नहीं किया तो समिति को अपना आन्दोलन उग्र करना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। इस अवसर पर समिति के संयोजक नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि आगामी 26 जनवरी गणतन्त्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को समिति गांधी पार्क में दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक धरना देगी तथा सरकार को सद्बुद्घि आये इस आशय से रामधुन का आयोजन करेगी। धरने एवं प्रदर्शन में नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, पीसी तिवारी, चन्द्रमणि भट्ट, चन्द्रकान्त जोशी, ललित मोहन पन्त, हर्ष कनवाल, सभासद हेम चन्द्र तिवारी, राजू गिरी, प्रताप सिंह सत्याल, यशवन्त सिंह परिहार, भारत रत्न पाण्डेय, एम०सी० काण्डपाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments