HomeUttarakhandAlmoraनृत्य सम्राट पंडित उदय शंकर का रहा सांस्कृतिक नगरी से विशेष लगाव

नृत्य सम्राट पंडित उदय शंकर का रहा सांस्कृतिक नगरी से विशेष लगाव

📌 जयंती पर किए गए याद, फलसीमा प्रेक्षागृह में कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। उदय ​शंकर नृत्य व संगीत अकादमी फलसीमा अल्मोड़ा के मुख्य प्रेक्षागृह में नृत्य सम्राट पंडित उदयशंकर ​के जन्मदिवस पर जयंती समारोह का आयोजन कर उन्हें याद किया गया। साथ ही भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad
नृत्य सम्राट पंडित उदय शंकर जयंती पर किए गए याद

अकादमी से जुड़ी ममता जीना ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने बताया कि पंडित उदय शंकर व सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा का विशेष जुड़ाव रहा है।

उन्होंने सन 1938 से 1943 तक पालालदेवी अल्मोड़ा में चल रहे उदय शंकर उदय शंकर इंडिया कल्चर सेंटर अल्मोड़ा की जानकारी प्रदान की। अकादमी से जुड़े पूर्व सभासद एवं रंगकर्मी युसुफ तिवारी ‘डब्बू’ ने बताया कि अकादमी में पिछले 07 वर्षों से 08 दिसंबर को शासन, प्रशासन एवं स्थानीय सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा नृत्य सम्राट पं. उदयशंकर की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है।

नगर की सांस्कृतिक संस्था दिशा, विहान, जामिर थियेटर, डी—शैडो आदि के रंगकर्मी मनमोहन चौधरी के नेतृत्व में पिछले कई वर्षों से इस अवसर पर नाटक, गीत व नृत्य की प्रस्तुतियां कर रहे हैं।

छायाकारों की संस्था उदय शंकर फोटोग्राफी अल्मोड़ा, स्लाइड शो एवं फोटो प्रदर्शनी का आयोजन करते आई है। इस अवसर पर अकादमी के हरेंद्र सिंह नेगी, रवि अधिकारी, सूरज सिराड़ी, हेम सिंह नेगी ‘हेमू’, सुंदरलाल, ममता जीना, युसूफ तिवारी सहित फलसीमा ग्राम के निवासी एवं स्थानीय रंगकर्मी उपस्थित थे। अंत में रंगगर्मी युसूफ तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

रानीखेत : शराब पीकर वाहन चलाने से संबंधित वारंटी को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments