एक समाज श्रेष्ठ समाज के स्थापना दिवस पर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ

✒️ प्राचीन श्री राम मन्दिर में हुआ आयोजन हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था का सातवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्राचीन श्री राम…

एक समाज श्रेष्ठ समाज के स्थापना दिवस पर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ
✒️ प्राचीन श्री राम मन्दिर में हुआ आयोजन

हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था का सातवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्राचीन श्री राम मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ हुआ। भजन-कीर्तन की धुन से संपूर्ण परिसर गूंजायमान रहा।

संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू व संरक्षक रुपेन्द्र नागर के नेतृत्व में सातवें स्थापना दिवस के मौके पर विशेष आयोजन हुआ। संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी के प्राचीन श्री राम मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया।

लोकमंगल की कामना ही होना चाहिए जीवन का उद्देश्य

इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था मार्गदर्शक खेमराज साहू, संरक्षक हरीश चंद पाण्डेय ने विचार रखे। कहा कि जिस दिन से एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था की स्थापना हुई है। उस दिन से ही संस्था समाज हित एवं भारत हित में लगातार कार्य कर रही है। सुख, समृद्धि एवं शांति से परिपूर्ण जीवन के लिए सदाचारी होना ही पहली शर्त है। जो उत्कृष्ट विचारों के बिना संभव नहीं है। हमें यह दुर्लभ मानव जीवन किसी भी कीमत पर निरर्थक और उद्देश्यहीन नहीं जाने देना चाहिए। लोकमंगल की कामना ही हमारे जीवन का उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था भगवान के आशीर्वाद से भविष्य में आगे भी कई हजार गुना तेजी से समाज हित एवं भारतहित में कार्य करती रहेगी।

पंडित विवेक शर्मा व टीम ने किया पाठ

संगीतमय सुंदरकांड पाठ का प्राचीन श्री राम मंदिर के पंडित विवेक शर्मा जी सहित उनकी टीम ने किया। इस दौरान शुभकामनाएं देने में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हर्बोला, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री रेनू अधिकारी, भाजपा नेता शंकर कोरंगा, कांग्रेस युवा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त कुमार साहू, कांग्रेस युवा प्रदेश महामंत्री राधा आर्या, भाजपा महिला प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोरा, भाजपा महिला जिला अध्यक्ष अलका जीना, भाजपा महिला नगर अध्यक्ष राशि जैन, भाजपा युवा जिला महामंत्री कनिष्ठ ढींगरा, भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष विजय मनराल, भाजपा नेता मनीष पाल, रविंद्र बाली आदि मौजूद रहे।

एक समाज श्रेष्ठ समाज के स्थापना दिवस पर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ

यह लोग रहे उपस्थित

संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन करने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय, रुपेन्द्र नागर, उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू, महामंत्री चिरौंजी लाल, सचिव नन्दकिशोर आर्या, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, योगा प्रभारी धर्मा कुमारी बिष्ट, मीडिया प्रभारी मुकेश सरकार, मार्गदर्शक विपिन चन्द पाण्डेय, आरपी सिंह, विनीत अग्रवाल, खेमराज साहू, पूजा लटवाल, अलका जीना, उमाकांत उपाध्याय, पीयूष शर्मा, आशा शुक्ला, रितिक साहू, प्रीति आर्या, रिंकी गुप्ता, बरखा शर्मा, सीता साहू, पूजा जोशी, जानकी रैगाई, पूर्णिमा रजवार, सुनीता तिवारी, चंपा त्रिपाठी, सूरज कुमार, दीपक कुमार, रोहतास प्रजापति, अभिषेक साहू, कमलेश आर्या, योगेश कुमार, सूरज मिस्त्री, मोहित यादव, निखिल साहू, ममता रावत, पूनम गुप्ता, पुलकित कुमार, नन्दकिशोर आर्या गोविन्द मिस्त्री, रेखा साहू आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *