HomeCovid-19विश्व में अब तक 30 लाख जानें लील गया कोरोना, हर दिन...

विश्व में अब तक 30 लाख जानें लील गया कोरोना, हर दिन हो रही 12 हजार से अधिक मौतें, जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की चौंकाने वाली रिपोर्ट

ADVERTISEMENTS

कोरोना को आपने​ निश्चित रूप से उतना ही जाना होगा, जितना विभिन्न समाचार माध्यमों से सुना होगा या सोशल मीडिया में तथाकथित वीडियो शेयर हुई होंगी, लेकिन जरूरी है कि आप कुछ वह जानें तो हकीकत है और उसमें कोई लाग—लपेट या घटा—बढ़ाकर पेश न किया हो। तो हमारी यह रिपोर्ट पढ़ लीजिए।
अंतिम आंकड़ा जो विश्व के सामने पेश हुआ है उसके अनुसार कोरोना से अब तक पूरी दुनिया में 30 लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। आपको शायद यह सुनकर हैरानी हो रही होगी, पर यकीन मानिये यह आंकड़ा भी सिर्फ आधा सच है। यानी यह तो वह आंकड़ा है जो तमाम देशों की सरकारी ऐजेंसियों से मिला है। जाने—अनजाने न जाने कितने लोग तमाम देशों में कोरोना से मर गये लेकिन उनका जिक्र शायद इस आंकड़े में न आ पाया हो। आपको बता दें कि जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस से जितने लोगों की मौत हुई है वह कीव (यूक्रेन), काराकास (वेनेजुएला) या मेट्रोपोलिटन शहर लिस्बन (पुर्तगाल) की आबादी के बराबर है। यह संख्या शिकागो (27 लाख) से बड़ी और फिलाडेल्फिया व डलास दोनों के बराबर है। आपको मालूम होना चाहिए कि 2019 के शुरुआत में चीन के वुहान से शुरू हुए वायरस के कई मामलों को शुरुआती चरण में छिपाया गया था। पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण की स्पीड और इसे कंट्रोल में लाने के तरीके तमाम देशों में अलग-अलग हैं। मौत का औसत 12 हजार प्रतिदिन है और प्रतिदिन सात लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। अमेरिका में Covid-19 से 5,60,000 मौतें हुई हैं और विश्व भर में हुई हर छह मौतों में से एक मौत अमेरिका में हुई है। अलबत्ता इस रिपोर्ट का लक्ष्य आपको डराना नही, बल्कि सचेत करना है कि कोरोना के खतरे को समझें और सुरक्षित रहें।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments