HomeBreaking Newsहाहाकार: देश में 24 घंटे में 2 हजार 761 की जान ले...

हाहाकार: देश में 24 घंटे में 2 हजार 761 की जान ले गया कोरोना, 3 लाख, 48 हजार 979 नए लोग संक्रमित, मौतों के मामले में उत्तराखंड नौवें पायदान पर

दिल्ली। देश के विभिन्न हिस्सों में लगी तमाम पाबंदियों के बावजूद कोरोना की रफ्तार कम नही हो पा रही है। पिछले 24 घंटों में देश में 3 लाख, 48 हजार 979 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आये हैं। एक ही दिन में 2761 लोगों ने कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा दी है। वहीं 2 लाख 15 हजार 803 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

Uttarakhand : बस आज और कल लीजिए धूप का आंनद, 27 से फिर तेवर बदलेगा मौसम ! 30 अप्रैल तक छाये रहेंगे बदरा, कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश-बर्फवारी का अलर्ट

राज्यवार यदि मौतों के आंकड़ें देखें तो सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में रिकॉर्ड की गईं, यहां 676 लोगों ने दम तोड़ दिया। दूसरी ओर दिल्ली में भी 357 लोगों की मौत कोरोना वायरस की चपेट में आने से हो गई है। वर्तमान में पूरे देश में एक्टिव केस अब 26 लाख के पार हो गई है। अभी देश में ऐसे 26 लाख 74 हजार 287 मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है। शुक्रवार को इसमें 1 लाख 30 हजार 199 की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

Big Breaking : दिल्ली में 3 मई तक जारी रहेगा लाॅकडाउन, अवधि बढ़ी, सीएम केजरीवाल ने की घोषणा

आइए एक नजर देश के क्रमशः करोना प्रभावित प्रमुख दस राज्यों में हुई मौतों पर डालें –
महाराष्ट्र – 676, दिल्ली – 357, उत्तर प्रदेश – 222, छत्तीसगढ़- 218, कर्नाटक – 208, गुजरात – 152, झारखंड- 110, मध्य प्रदेश – 104, उत्तराखंड में 81, तथा दसवें नंबर पर शामिल रहे तमिलनाडु में 80 मौते हुई हैं।

वारदात: महिला का पति गया था ड्यूटी, अकेली पा मकान मालिक के बेटे ने किया रेप का प्रयास, असफल होने पर कर दी निर्मम हत्या

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments