HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: जिले के 36 न्याय पंचायतों में कांग्रेसजनों ने डाला डेरा,...

Bageshwar News: जिले के 36 न्याय पंचायतों में कांग्रेसजनों ने डाला डेरा, स्वतंत्रता सेनानियों, वीर नारियों और उनके आश्रितों को किया सम्मानित, गांधी के विचारों से रूबरू कराया

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनपद के 36 न्याय पंचायतों में प्रवास कर क्षेत्र के स्वंतत्रता संग्राम सेनानियों, उनके आश्रितों, वीर सेनानियों एवं उनके आश्रितों को सम्मानित किया।

पद यात्रा निकालते कांग्रेसजन।
⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

मुख्य कार्यक्रम कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक की अध्यक्षता में कपकोट के रामलीला मैदान में आयोजित किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इस अवसर पर मुख्य वक्ता पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि पूरा देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती के साथ जय जवान जय किसान का नारा देने वाले पूर्व राष्ट्रपति लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मना रहा है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर कांग्रेस पार्टी द्वारा राज्य के सभी 670 न्याय पंचायतों में रात्रि प्रवास कार्यक्रम आयोजित कर देश के स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल परिवारों एवं उनके आश्रितों को सम्मानित करने के साथ वीर सेनानियों के परिवारों व उनके परिवारों को सम्मानित करने का काम किया।

बोरगांव में गांधी चरखे के मालिक राजेन्द्र सिंह को सम्मानित करते कांग्रेसजन।

उन्होंने कहा कि गांधी जी भारत के महान सपूतों में एक थे। जिनका राजनीतिक सम्बल आध्यात्मिक व अहिंसक था। जिसे आज भी याद किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक व जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर हरीश ऐठानी ने कहा कि गांधी जी ने देश को त्रासदी से बचाने के लिए भरसक प्रयास किये। इसी का परिणाम है कि आज विपक्षी दल भी गांधी के नाम पर राजनीति कर रहे है। सत्य अहिंसा व स्वच्छता उनके जेहन में था। इसी कारण उन्हें राष्ट्रपिता का दर्जा दिया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य वंदना ऐठानी, गोप धपोला, रेखा आर्या, पूजा आर्य, अर्जुन भट्ट, चामू देवली, केवलानंद जोशी, सुंदर मेहरा, गोविन्द ऐठानी, पुष्पा देवी, प्रकाश काण्डपाल, उमेश जोशी, भुवन शाही, महिमन गड़िया, प्रमोद जोशी, दरवान कुंवर,आदि सैकड़ो कांग्रेस जन मोजूद थे।

उतरोड़ा गांव में बुजुर्ग को सम्मानित करते पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष।

कार्यक्रम का संचालन ब्लाक अध्यक्ष दीपक गड़िया ने किया। उधर युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने मनकोट, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गीता रावल ने पंतगाव, पूर्व दर्जामंत्री राजेन्द्र टंगड़िया ने अमसरकोट, वीरेंद्र नगरकोटी ने कांडा, सुरेश गड़िया व सुंदर मेहरा ने सिंमगड़ी, समाजसेवी भैरवनाथ टम्टा ने तिलसारी, बबलू नेगी ने लौबाज, लक्ष्मण राम ने न्याय पंचायत भिलकोट न्याय पंचायत में कार्यकर्ताओ ने साथ रात्रीप्रवास कर बुजुर्गों को सम्मानित किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments