लालकुआं : नगर पंचायत कार्यालय में मनाई गई गांधी जी की 152वीं जयंती

0

लालकुआं। नगर पंचायत कार्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद्र सिंह व क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने सयुक्त रूप से राष्ट्रीय गीत के साथ झंडा फहराया साथ ही कार्यालय में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


ADVERTISEMENTS

बताते चले कि नगर पंचायत कार्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद्र सिंह और क्षेत्रीय विधायक नवीन चंन्द्र दुम्का ने सयुक्त रूप से झंडा फहराया। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

इस दौरान अधिशासी अधिकारी राजू नाबियल ने स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई प्रति लोगों को जागरूक किया तथा उनके द्वारा सम्पूर्ण नगर में स्वच्छता का संदेश दिया गया। इसके साथ ही कोरोना काल में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एंव कार्मचारियों को नगर पंचायत ने सम्मानित किया।

इस मौके पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, व्यापार मडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, जीवन कबडवाल, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी सहित सभासदगण उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें