सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां महिला कांंग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी एवं सेवादल के प्रदेश ध्वज प्रभारी संजय दुर्गापाल के संयुक्त नेतृत्व में कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न मोहल्लों में घर—घर जाकर मास्क एवं सैनेटाइजर वितरित किये तथा लोगों से कोरोना से सुरक्षा की दृष्टि से इनके नियमित इस्तेमाल की अपील की। ज्ञात रहे कि महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी के नेतृत्व में करीब पखवाड़ेभर से यह जागरूकता का कार्यक्रम चला है। उनके द्वारा आज व्यक्तिगत रूप से तीन जरूरतमंद परिवारों को राशन व सब्जी उपलब्ध करवाई गई। इस कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी व सेवादल ध्वजप्रभारी संजय दुर्गापाल समेत जिला महामंत्री राधा बिष्ट, नगर अध्यक्ष गोपा नयाल, धीरा तिवारी, प्रेमा बिष्ट, पुष्पा मेहरा, रोहन कुमार आर्या, प्रद्युम्न बोरा, भगवत अधिकारी व नवीन बिष्ट आदि शामिल थे।
Almora : धर्मनिरपेक्ष युवा मंच ने किया राशन वितरण, निरंतर जारी है अभियान
Someshwara : शराब पी और गांव में मचाया हुड़दंग, पुलिस को भनक लगी तो पांचों हो गए गिरफ्तार