आक्रोश : कोसी में इंटकवेल प्रकरण गर्माया, एसआईटी जांच की मांग को लेकर इंटकवेल पर ही धरने पर बैठे कांग्रेसी

अल्मोड़ा, 7 अगस्त। कोसी मेंं बने इंटकवेल की एसआईटी जांच नहीं होने से कांग्रेस ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। गुस्साए कांग्रेसी इंटकवेल पर पहुंचे…

अल्मोड़ा, 7 अगस्त। कोसी मेंं बने इंटकवेल की एसआईटी जांच नहीं होने से कांग्रेस ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। गुस्साए कांग्रेसी इंटकवेल पर पहुंचे और वहीं धरना दिया। धरने के जरिये दो टूक चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इसकी एसआईटी जांच नहीं कराई, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर लड़ाई लड़ने को बाध्य होगी।
शुक्रवार को जिला एवं नगर कांंग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय व नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला के नेतृत्व में कोसी स्थित इंटकवेल की एसआईटी जांच की मांग को लेकर इंटकवेल के समीप धरना दिया तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेसजन दोपहर 12 बजे कोसी स्थित इंकवेल पहुंचे तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि विगत कई वर्षों से अल्मोड़ा में पेयजल की किल्लत बनी हुई है। वर्तमान सरकार के रहते कोसी में करोड़ो रूपयों की लागत से इंकवेल का निर्माण हुआ, लेकिन इसके बाद भी अल्मोड़ा में पेयजल की समस्या जस की तस बनी हुई है। जिससे स्पष्ट हो गया है कि इंटकवेल निर्माण में अनियमिततायें हुई हैं। कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला ने कहा कि अल्मोड़ा की जनता लगातार पेयजल की समस्या से जूझ रही है और भाजपा सरकार इस गम्भीर मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि जनता का करोड़ों रूपया फूंककर वर्तमान सरकार ने इंटकवेल का निर्माण कराया, परन्तु जनता अभी भी पेयजल के लिए तरस रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांंग्रेस लम्बे समय से इंटकवेल निर्माण की एसआईटी जांच की मांग कर रही है, परन्तु प्रदेश सरकार जांच नहीं कर रही है।
चेतावनी दी कि यदि शीघ्र यह जांच नहीं कराई गई, तो कांंग्रेस सड़कों पर उतरकर आन्दोलन को बाध्य होगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। कार्यक्रम में कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, गीता मेहरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र बोरा, यूथ अध्यक्ष निर्मल रावत, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, हर्ष कनवाल, अरविन्द रौतैला, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, राबिन मनोज भन्डारी, ललित सतवाल, दीपा साह, राधा बिष्ट, अशोक ग्वासीकोटी, संजय कुमार, कुन्दन नेगी, आनन्द बिष्ट, कुलदीप सिंह, आशीष कुमार, विजय कनवाल, अमन पाठक, मजहर अली, शरद साह सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *