HomeUttarakhandDehradunदेहरादून न्यूज : सत्ता को लेकर मुंगेरीलाल के सपने देख रही कांग्रेस...

देहरादून न्यूज : सत्ता को लेकर मुंगेरीलाल के सपने देख रही कांग्रेस : सुरेश भट्ट

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महांमत्री सुरेश भट्ट ने आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मौजूदा केंद्र और प्रदेश सरकार की जमकर सराहना की।

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि, 2022 के विधानसभा चुनाव में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बलबूते पर उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत से दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी।

देेेश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुखिया त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं में शत-प्रतिशत सभी जाति धर्म के लोगों को लाभ मिल रहा है तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत करते हुये लोगों को जानकारी प्राप्त करा रहे हैं कि, क्या यह सुविधाएं उन्हें मिल रही है या नहीं।
उन्होंने कहा कि अगर किसी कारण यह योजनाएं गरीबों को नहीं मिल पा रही है तो उसके लिए भाजपा कार्यकर्ता अधिकारियों के पास जाकर उस गरीब को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। यही कारण है कि आज भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर आई है और ज्यादा से ज्यादा लोग देश की अन्य राजनीतिक पार्टियों को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस केवल सत्ता का सुख पाने की मंशा रखती हैं तथा उत्तराखंड के विकास से उसे कोई मतलब नहीं है। यही वजह है कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर दावेदारों फौज तैयार है। उन्होंने कहा कांग्रेस मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही हैं जो उसे देखना लाजमी है। उन्होंने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा कि प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments