बागेश्वरः कांग्रेस ने फूंका वित्त मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल का पुतला

नारेबाजी कर लगाया तानाशाही का आरोप तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः प्रदेश के वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द्र…

कांग्रेस ने फूंका वित्त मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल का पुतला

नारेबाजी कर लगाया तानाशाही का आरोप

तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः प्रदेश के वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल एवं उनके गनर द्वारा बीच सड़क में एक युवक की पिटाई मामले पर कांग्रेस आग बबूला हो गयी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्टेट बैंक तिराहे पर जोरदार नारेबाजी करते हुए मंत्री का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकताओं ने वित्त मंत्री को तानाशाह बताते हुए तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है।

जिला कांग्रेस कमेटी जनपद बागेश्वर के अध्यक्ष भगवत सिंह डसीला के नेतृत्व में स्टेट बैंक तिराहे पर एकत्रित होकर वित्त मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल व प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व विधानसभा स्पीकर वर्तमान काबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के सरेराह एक व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट किये जाने की कड़ी निंदा करते की है। कहा कि देश व प्रदेश में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है। कहीं पुलिस अभिरक्षा से कैदी फरार हो रहे है। तो कहीं फर्जी एनकाउंटर कर सरकार अपनी वाहवाही लूट रही है।

उन्होंने कहा कि मंत्री के साथ इतना भारी भरकम सुरक्षा के साथ पुलिस कर्मी मौजूद होने के बाद भी मंत्री स्वयं युवक की बेरहमी से पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे है। जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जिन पर प्रदेश के विकास एवं जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी है वही अगर खुद मारपीट पर उताऊ हो जाय तो आमजनता किसके भरोसे पर रहेगी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल को तत्काल मंत्री मंडल से बर्खास्त करते हुए। उन पर कठोर कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, रंजीत दास, लोकमणि पाठक,कवि जोशी, हरीश ऐठानी, राजेन्द्र टंगड़िया, प्रमोद जोशी, गोपा धपोला, लक्ष्मी धर्मसत्तू, रेखा देवी, पूजा आर्य, दान सिंह टंगड़िया, दरवान राम, किशन कठायत, कुंदन गिरी, राजेन्द्र परिहार ,बलवन्त बिष्ट, नवल किशोर टम्टा, हरीश परिहार, गोकुल परिहार, गिरीश कोरंगा, सहित दर्जनों कांग्रेस जन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *