HomeUttarakhandBageshwarचंपावत के दुष्कर्म प्रकरण से कांग्रेस गुस्साई, सीएम और भाजपा का पुतला...

चंपावत के दुष्कर्म प्रकरण से कांग्रेस गुस्साई, सीएम और भाजपा का पुतला फूंका

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर | कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंपावत में भाजपा नेता द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया और कड़े शब्दों में निंदा की है। नाराज कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री व भाजपा का पुतला दहन किया। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए यहां नारेबाजी के साथ मुख्यमंत्री व भाजपा का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा मंडल अध्यक्ष मंच तल्लादेश चंपावत, बीडीसी सदस्य व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कमल रावत द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। उसकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

कवि जोशी ने कहा कि कमल रावत जिस मंडल का अध्यक्ष है उसी विधानसभा से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी विधायक हैं। एक तरह तो पूरे प्रदेश में सरकार द्वारा चेलि-ब्वारी महोत्सव मना रही है दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के ही विधानसभा में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा की जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। साथ ही मुख्यमंत्री को भी नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि पूरे प्रदेश में मातृ शक्ति का शोषण किया जा रहा है और कही भी बेटियां सुरक्षित नहीं है।

इस मौके पर राजेंद्र टंगड़िया, सुनील भंडारी, गोकुल परिहार, गीता रावल, लक्ष्मी धर्मशक्तू, रमेश भंडारी, ललित बिष्ट, राजेन्द्र परिहार,ललित गोस्वामी, कुंदन गोस्वामी, किशन गिरी, गोपाल राम टम्टा, हरीश त्रिकोटी, मनमोहन जौहरी, संजय चनियाल, महेश पंत, फिरोज खान आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments