HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: भाजपा के नवनियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्षों का अभिनंदन

अल्मोड़ा: भाजपा के नवनियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्षों का अभिनंदन

— इस तिथि को कौसानी में होगी भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिलाध्यक्ष की सहमति से अल्मोड़ा जनपद में नियुक्त 6 मोर्चों के अध्यक्षों का यहां भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत व सम्मान किया। इस मौके पर बताया गया कि पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक आगामी 09 व 10 फरवरी 2023 को विधानसभा सोमेश्वर के कौसानी में होगी।

आज आयोजित स्वागत कार्यक्रम में अल्मोड़ा जिले के लिए नियुक्त युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र जोशी, किसान मोर्चा अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष राजा खान, महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला बोरा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष पूरन नाथ गोस्वामी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष विरेंद्र कुमार आर्य का स्वागत किया गया है और उम्मीद जताई गई कि उनके अनुभव से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविन्द पिलख्वाल, लता बोरा, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, आनन्द डंगवाल, मीना भैसोड़ा, बीना नयाल, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, ललित मोहन दोसाद, जिलामंत्री संजय डालाकोटी, कन्नू साह, वंदनाआर्या, देवाशीष नेगी, गोपाल बिष्ट, महेश बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला मिडिया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट, कुलदीप राजौरिया, लोकेश कालाकोटी, कृष्णा नेगी व श्याम सिंह रावत आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments