HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : 'स्वयंभू नेताओं' पर कर्नाटक ने साधा निशाना, कही यह बात

अल्मोड़ा : ‘स्वयंभू नेताओं’ पर कर्नाटक ने साधा निशाना, कही यह बात

ADVERTISEMENTS
✒️ कहा, ''होगा आंदोलन, चाहे 'सरकार' और 'स्वयंभू नेता' दर्ज करवा दें दर्जनों मुकदमे''

अल्मोड़ा। भैसियाछाना में क्षेत्र भ्रमण के दौरान उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि चुनावी मंचों से अल्मोड़ा को शिक्षा का हब बनाने की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले भैसियाछाना ब्लाक के नौगांव में अभी तक महाविद्यालय तक नहीं खोल पाये जो अपने आप में बेहद शर्मनाक है।

उन्होंने कहा कि भैसियाछाना ब्लॉक के रीठागाड़ में स्थित नौगांव जो कि पूर्व विधायक स्वर्गीय गोविंद सिंह बिष्ट की जन्मस्थली भी है के नाम पर महाविद्यालय बनाने का वादा कर कई वर्षों से जनप्रतिनिधि चुनावी मंचों से जनता को निरंतर ठगते आ रहे हैं। जिसका खामियाजा पूरे भैसियाछाना ब्लॉक के युवाओं, विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

स्नातक, परास्नातक आदि की पढ़ाई के लिए या तो यहां के युवाओं को अल्मोड़ा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है या फिर वे पिथौरागढ़ के गणाई-गंगोली जाने के लिए मजबूर हैं। कर्नाटक ने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि उत्तराखंड बनने के इक्कीस साल बाद भी स्वयं को नेता कहने वाले स्वयंभू भैसियाछाना में एक महाविद्यालय तक नहीं खुलवा पाए।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र की जनता नौगांव में महाविद्यालय बनाने की मांग कर रही है। जिसके लिए जनता ने आंदोलन, चक्काजाम तक कर दिया, लेकिन दुर्भाग्य है कि इन बीस वर्षों में स्वयंभू नेता मात्र चुनावी मंचों से ही अपने भाषणों में महाविद्यालय का काल्पनिक निर्माण कर अपने लिए वोट एकत्रित करते रहे। धरातल पर वे कुछ नहीं कर पाए।

कर्नाटक ने कहा कि भैसियाछाना ब्लॉक के युवाओं के लिए यह उत्पीड़न से कम नहीं है कि उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अल्मोड़ा या पिथौरागढ़ का रूख करें और इन स्वयंभू नेताओं के चुनाव में अपने गांव नौगांव में आकर मतदान करना पड़े। उन्होंने कहा कि अब वे भैसियाछाना क्षेत्र के युवाओं का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करेंगे।

कर्नाटक ने प्रदेश की भाजपा सरकार सहित उन समस्त स्वयंभू नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार और स्वयंभू नेता अविलंब नींद से नहीं जागे और पूर्व विधायक स्व० गोविन्द सिंह बिष्ट के नाम पर नौगांव में महाविद्यालय का निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं किया गया तो वे स्थानीय जनता को साथ लेकर चरणबद्ध तरीके से वृहद आन्दोलन को बाध्य होंगे। चाहे इसके लिए सरकार और स्वयंभू नेता उनके ऊपर दर्जनों मुकदमे ही क्यों न कायम करवा दें। इसके साथ ही उन्होंने भैसियाछाना ब्लॉक की जनता से भी निवेदन किया कि अब जब तक भैसियाछाना ब्लॉक के नौगांव में महाविद्यालय नहीं खुल जाता तब तक इन स्वयंभू नेताओं का जनता खुलकर विरोध करें।

अल्मोड़ा: जिला पर्यटन विकास समिति करेगी पर्यटन विभाग से ​निर्मित परिसंपत्तियों का संचालन

UKPSC ने जारी किया पटवारी-लेखपाल भर्ती का एडमिट कार्ड-ऐसे करें डाउनलोड
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments