HomeUttarakhandAlmoraमयंक को बधाई! हैकाथॉन (Hackathon) में कमाया नाम, इंटरनेशनल स्तर के लिए...

मयंक को बधाई! हैकाथॉन (Hackathon) में कमाया नाम, इंटरनेशनल स्तर के लिए चयन

ADVERTISEMENTS

👉 विवेकानंद इंटर कालेज अल्मोड़ा के 12वीं के छात्र ने रोशन किया विद्यालय का नाम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा अल्मोड़ा के बारहवीं कक्षा के छात्र मयंक बिष्ट ने स्टेट लेबल हैकाथॉन 2.0 में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। हैकाथॉन का आयोजन 23 जनवरी 2026 को एससीईआरटी देहरादून में हुआ। इसके बाद नेशनल स्तर पर सफलता पाने से उनका चयन अब प्रतिष्ठित USAII इंटरनेशनल हैकाथॉन के लिए हो चुका है।

हैकाथॉन (Hackathon) एक समयबद्ध (आमतौर पर 24-72 घंटे) रचनात्मक प्रतियोगिता है, जहां डेवलपर्स, डिज़ाइनर और इनोवेटर्स मिलकर किसी विशिष्ट समस्या का तकनीकी समाधान या सॉफ्टवेयर/हार्डवेयर का वर्किंग प्रोटोटाइप नमूने बनाए जाते हैं।इसी प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा 12 के छात्र मयंक बिष्ट ने अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों के माध्यम से असाधारण प्रतिभा और नवाचार का परिचय दिया है। मयंक ने 23 जनवरी 2026 को एससीईआरटी देहरादून में आयोजित स्टेट लेवल हैकाथॉन 2.0 में अपने मार्गदर्शक शिक्षक/ प्रवक्ता भौतिकी दीपक मेहता के निर्देशन में भाग लिया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस सफलता के बाद उन्हें 22 मार्च, 2026 को भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु में आयोजित नेशनल लेवल हैकाथॉन के लिए चयनित किया गया, जहां उन्होंने देश के प्रतिभाशाली प्रतिभागियों के बीच प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। अपनी उत्कृष्टता की इस यात्रा को आगे बढ़ाते हुए, उनका चयन प्रतिष्ठित USAII इंटरनेशनल हैकाथॉन के लिए हुआ है, जो अफ्रीका और शिकागो जैसे वैश्विक स्थानों पर आयोजित होने जा रहा है। यह उपलब्धि उनकी लगन, रचनात्मकता और तकनीक के प्रति जुनून के साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करता है।

मयंक की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य आलम सिंह उनियाल समेत विद्यालय के शिक्षकों ने खुशी जताई है और उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की हैं। उन्हें पूर्व प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल व प्रबंधक प्रो. एनएस भण्डारी समेत शिक्षक भूपेश पंत, भास्करानन्द काण्डपाल, मनोज कुमार पंत, नीरज मिश्रा, गुरुदेव जोशी, रमेश भट्ट, विद्या लटवाल, शंकर सिंह, सहित आदि शिक्षकों ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments