HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: प्रवेशोत्सव की धूमधाम से लबरेज रहा पीएम श्री जीआईसी हवालबाग

अल्मोड़ा: प्रवेशोत्सव की धूमधाम से लबरेज रहा पीएम श्री जीआईसी हवालबाग

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

👉 नवप्रवेशी बच्चों का भव्य स्वागत, पुरस्कार दिए, भोज कराया, जानकारियां दीं

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कालेज हवालबाग में प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें नवप्रवेशी बच्चों का भव्य स्वागत हुआ और शैक्षिक उन्नयन की योजनाओं एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के बिंदुओं की विस्तृत जानकारी से उन्हें रूबरू कराया गया।

प्रवेशोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक चंदन सिंह बिष्ट समेत प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल और एसएमसी अध्यक्ष रविंद्र सिंह मुस्युनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि चंदन सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के शैक्षिक उन्नयन के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल ने बताया कि सर्वांगीण विकास को विद्यालय के विद्यालय के बच्चों के लिए शैक्षिक भ्रमण, फील्ड विजिट, एडवेंचर कैंप, आउट ऑफ स्टेट टूर, गाइडेंस एंड काउंसलिंग सेशन, एक्सपर्ट टॉक, हेल्थ कैंप आदि कार्यक्रमों का प्रतिवर्ष आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय का गत वर्ष का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है और कई छात्र छात्राएं विभिन्न छात्रवृत्तियां प्राप्त कर रहे हैं। यह भी बताया कि विद्यालय में NSS, NCC, स्काउट एंड गाइड और अत्याधुनिक अटल टिंकरिंग लैब भी है।

एसएमसी अध्यक्ष रविन्द्र सिंह मुस्युनी ने अभिभावकों से अधिकाधिक संख्या में अपने पाल्यों को विद्यालय में प्रवेश दिलाने का आह्वान किया। विद्यालय की शिक्षिका सुनीता बोरा ने विद्यालय की प्रगति आख्या का वाचन किया। कार्यक्रम में नव प्रवेशित बच्चों को पुरस्कृत किया गया एवं विशेष भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जितेंद्र पुनेठा, मधन सिंह, डॉ. निर्मल कुमार पंत, धन सिंह धौनी, प्रमोद पांडे, कमलेश जोशी, सुनीता बोरा, भगवत सिंह बगडवाल, नवीन वर्मा, हिमांती टम्टा, तृप्ति बोरा, राकेश कुमार, रेखा आर्या एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता संजय पांडे ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments