सीएनई रिपोर्टर, जैंती
जिलाधिकारी अल्मोड़ा के निर्देश के अनुपालन में तहसील जैंती के राजस्व उप निरीक्षकों का थाना लमगड़ा में चले 50 दिवसीय पुलिस व्यवहारिक प्रशिक्षण का आज समापन हो गया है। ट्रेनर उप निरीक्षक जगत सिंह ने इन सभी प्रशिक्षणार्थियों को नियमों के भीतर कार्यवाही करने, अपराधों की प्रकृति को जानने के पश्चात उस पर कार्यवाही करने एवं नए—नए कानूनों की अद्यतन जानकारी रखने का पाठ पढ़ाया गया। समापन दिवस पर उपनिरीक्षक जगत सिंह व देवेंद्र सिंह सिंह के साथ प्रशिक्षणार्थी राजस्व उप निरीक्षक ज्योति जड़ौत, सुरेंद्र सिंह, राम कृष्ण उप्रेती, नंदन सिंह बिष्ट, मोहित सिंह, गोपाल सिंह, भुवन तिवारी, योगेश पेटशाली तथा राजेंद्र प्रसाद आदि कई लोग शामिल हुए
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


