HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : विधायक निधि से खरीदे गये Pulse Oximeters में आई...

Almora News : विधायक निधि से खरीदे गये Pulse Oximeters में आई शिकायत, विस उपाध्यक्ष चौहान का चढ़ा पारा, वापस सौंपे उपकरण, कहा मेरी छवि हो रही ख़राब, पढ़िये पूरी ख़बर….

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

जिला प्रशासन द्वारा विधायक निधि से खरीदे गये कई ऑक्सीमीटर खराब निकलने की शिकायत पर विधायक व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने गहरी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने बाकायदा जिलाधिकारी को इस आशय का पत्र भी दिया है। साथ ही विधायक निधि से खरीदे गये Oximeters को खराब बताते हुए उन्हें वापस लौटा दिया है। वहीं सीडीओ ने इस मामले की जांच करने व जरूरत पड़ने पर संबंधित कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करने की बात कही है।

उत्तराखंड, यहां पंपिंग योजना के करीब नदी में दिखाई दिया अधजला शव, हड़कंप, देखिये वीडियो

विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने इस मामले में डीएम को पत्र लिखकर कंपनी का भुगतान रोकने के लिए निर्देश भी दिए हैं। चौहान ने बताया कि कोविड 19 की रोकथाम के लिए उन्होंने Oximete, आक्सीजन प्लांट लगाने सहित अन्य कार्यों के लिए 1 करोड़ की रकम जारी की थी।

अभी मुख्य विकास अधिकारी की ओर से 643 ऑक्सीमीटर खरीदे गए हैं। 25 मई को वह इन Oximeter को बांटने के लिए हवालबाग ब्लॉक के गांव में गए। लोग इनकी सही रीडिंग नहीं आने की शिकायत करने लगे। जब अन्य लोगों ने भी यह शिकायत की तो वह सारे ऑक्सीमीटर लेकर सीडीओ दफ्तर गए। यहां पर उन्होंने Oximeter सीडीओ को दे दिए। उन्होंने बताया कि इस मामले में डीएम को उन्होंने पत्र भी भी लिखा है।

Almora : नही थमी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटों में मिले 183 नए केस, अब तक 130 गंवा चुके हैं जान

विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिले। इसके लिए उन्होंने अपनी विधान सभा क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य उपकरण सहित अन्य कार्य के लिए विधायक निधि से रकम जारी की। जो Oximeter प्रशासन की ओर से खरीदे गए, वह खराब हैं। इससे लोगों के समक्ष भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। यह ऑक्सीमीटर किसी ब्रांडेड की बजाए चाइनीच कंपनी के खरीदे गये हैं। जिससे उनकी छवि खराब होने के साथ ही सरकार की छवि भी खराब हो रही है।

चौहान ने कहा कि फिलहाल उन्होंने सारे ऑक्सीमीटर सीडीओ को दे दिए हैं। डीएम को भी इस मामले में पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि जिस कंपनी से पल्स ऑक्सीमीटर खरीदे गए हैं, उनका भुगतान रोक दिया जाय। विधायक निधि से जो भी उपकरण खरीदे जाय। वह ब्रांडेड कंपनी का होना चाहिए। यह भी कहा कि जो उपकरण अभी खरीदे गए हैं उसमें जीएसटी बहुत कम हुई है, रेट भी कम हुए हैं।

ALMORA : रात राह में फंसे पिथौरागढ़ के मुसाफिर के लिए रात देवदूत बनी दन्या पुलिस, मैकेनिक को लाकर ठीक कराई बाइक


इधर सडीओ नवनीत पांडे ने कहा कि विधान सभा उपाध्यक्ष की आक्सीमीटर में शिकायत के बाद ऑक्सीमीटर वापस लौटा गए हैं। जिस देहरादून की कंपनी से उपकरण खरीदे गए हैं। उसे कल बुलाया गया है। सभी उपकरणों की जांच की जायेगी। यदि इनमें खराबी आती है तो संबंधित कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया जायेगा।

Almora : भूतपूर्व डीएम एससी त्रिपाठी का कोरोना से निधन, Noida के Hospital में ली अंतिम सांस, पालिकाध्यक्ष ने जताया शोक

Almora : वामपंथी संगठनों ने मनाया काला दिवस, संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आहूत प्रतिवाद दिवस का समर्थन

Almora : काला दिवस मनाकर उपपा ने किसानों के हित में की वकालत, केंद्र को कोसा, कहा—तीनों कृषि कानून वापस ले सरकार

Someshwer : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार, नियम तोड़ने पर 54 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

Almora : दो दुपहिया वाहन किए सीज, बिना हेलमेट व बिना कागजात चलने पर कार्रवाई

युवक का पुलिस ने काटा 16 हजार 500 रूपये का चालान, बाइक सीज, युवक ने चितई में लगाई अर्जी

उत्तराखंड : मौतों की संख्या में गिरावट, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में तेजी, जानें जिलेवार ताजा आंकड़े

उत्तराखंड, यहां पंपिंग योजना के करीब नदी में दिखाई दिया अधजला शव, हड़कंप, देखिये वीडियो

हल्द्वानी : विकलांग युवती का 2 साल से शारीरिक शोषण कर रहा था कथित पत्रकार, रात 2 बजे घर से उठा लाई पुलिस, पढ़िये पूरी ख़बर…

सागर हत्याकांड, बड़ा खुलासा : हत्या के दौरान सुशील के साथ शामिल थे कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना गैंग के चार बदमाश, पुलिस ने की तबातोड़ गिरफ्तारियां

उत्तराखंड : भावी जीवनसाथी के इंतजार में बैठी थी दुल्हन, पिता की हो गई कोरोना से मौत ! डोली की जगह घर से उठी अर्थी, मातम में तब्दील हुई शादी की खुशियां

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments