सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आहूत अखिल भारतीय प्रतिवाद दिवस के समर्थन में यहां वामपंथी दलों एवं जन संगठनों से जुड़े लोगों ने आज वर्चुअल तरीके से काला दिवस मनाते हुए सांकेतिक प्रदर्शन किया।
वर्चुअल कार्यक्रम के जरिये इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का समर्थन किया है। इसके जरिये दलों के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे किसान आंदोलन और उसकी मांगों का समर्थन करते हैं। किसान छह महीनों से मजबूती के साथ आंदोलित हैं लेकिन उनकी जायज मांगों पर केंद्र सरकार उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल किसानों से वार्ता करके तीनों काले कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए। उन्होंने मोदी सरकार को कोसते हुए कहा कि इस सरकार ने जितने बड़े-बड़े वायदे किए थे, उन्हें पूरा करने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का शासन किसानों, मजदूरों, नौजवानों, छात्रों, महिलाओं, कर्मचारियों व छोटे व्यवसाइयों का विरोधी और कॉर्पोरेट जगत का हितकारी रहा है।
उत्तराखंड, यहां पंपिंग योजना के करीब नदी में दिखाई दिया अधजला शव, हड़कंप, देखिये वीडियो
उन्होंने कई मांगें दोहराई। इस विरोध कार्यक्रम में जनवादी महिला समिति की मुन्नी प्रसाद, राधा नेगी, पूनम तिवारी, भावना तिवारी, भगवती तिवारी, गीता पांडे, नीमा देवी, सुनीता पांडे, ममता आर्या, वसुधा पंत, भावना जोशी,चन्दा राणा, आशा, प्रेमा पांडे जनवादी नोजवान सभा के यूसुफ तिवारी, मुमताज़ अख्तर, योगेश टम्टा, किसान सभा के दिनेश पांडे, अरुण जोशी, किसान भंडारी, नंदबल्लभ जोशी, डूंगर सिंह भाकुनी, शेर सिंह भाकुनी, रघुवर दत्त जोशी, ईश्वर जोशी, दीपक जोशी, दिनेश पांडे, आरसी उपाध्याय, शिवराज सिंह, शंकर लाल टम्टा, मुकेश जोशी, सीटू के आरपी जोशी, महेश आर्या, दया कृष्ण, गोविंद सिंह, किशन सिंह, बलवंत सिंह, सुशील जोशी समेत पीटीसी, भोजनमाता, आशा व ग्राम प्रहरी आदि शामिल हुए।
Almora : नही थमी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटों में मिले 183 नए केस, अब तक 130 गंवा चुके हैं जान
Someshwer : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार, नियम तोड़ने पर 54 लोगों के खिलाफ कार्रवाई
Almora : दो दुपहिया वाहन किए सीज, बिना हेलमेट व बिना कागजात चलने पर कार्रवाई
युवक का पुलिस ने काटा 16 हजार 500 रूपये का चालान, बाइक सीज, युवक ने चितई में लगाई अर्जी
उत्तराखंड, यहां पंपिंग योजना के करीब नदी में दिखाई दिया अधजला शव, हड़कंप, देखिये वीडियो