HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking : भूतपूर्व डीएम एससी त्रिपाठी का कोरोना से निधन,...

Almora Breaking : भूतपूर्व डीएम एससी त्रिपाठी का कोरोना से निधन, Noida के Hospital में ली अंतिम सांस, पालिकाध्यक्ष ने जताया शोक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा के पूर्व जिलाधिकारी सुशील चंद्र त्रिपाठी का कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के चलते निधन हो गया है। उन्होंने नोएडा के कैलाश अस्पताल में अंतिम सांस ली।

उल्लेखनीय है कि भूतपूर्व डीमए अल्मोड़ा सीएस त्रिपाठी वर्ष 22 मई 1974 से 10 मई 1976 तक अल्मोड़ा में जिलाधिकारी के पद पर रहे थे। उनके निधन पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पालिकाध्यक्ष जोशी ने कहा कि वे तत्कालीन राज्य उत्तर प्रदेश में तथा केन्द्र मे विभिन्न उच्च प्रशासनिक पदों पर रह चुके थे।

Almora : नही थमी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटों में मिले 183 नए केस, अब तक 130 गंवा चुके हैं जान

उनके पिताजी ने भी डीपीआरओ के तौर पर अल्मोड़ा मे सेवाएं दी थीं।प्रतिष्ठित परिवार मे जन्मे स्व. त्रिपाठी की पत्नी भी वैद्यनाथ आयुर्वेदिक कम्पनी के संस्थापकों के परिवार से हैं। अल्मोड़ा मे अपने कार्य काल में वे अधिकांशत: पैदल ही कार्यालय आते थे। अपनी कर्मठता विकास के प्रति समर्पण, शालीनता ईमानदारी तथा मधुर व्यवहार के कारण वे जन—जन में लोकप्रिय बन गए थे।

उत्तराखंड, यहां पंपिंग योजना के करीब नदी में दिखाई दिया अधजला शव, हड़कंप, देखिये वीडियो

उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व.एन डी.तिवारी ने जब नोएडा के विकास की नींव डाली थी तो सुशील चन्द्र त्रिपाठी को ही नोएडा विकास प्राधिकरण का सी.ई.ओ बना कर पूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बाद में सरकार बदलने पर जब विकास हेतु अपेक्षित रिवाल्विंग फण्ड नहीं मिला तो त्रिपाठी जी ने हार न मानते हुए सेक्टर 12 में एल आईजी व एमआईजी फ्लैट की स्कीम ला कर काम को आगे बढ़ाया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि उत्तराखंड राज्य में जब छठा वेतन आयोग लागू हुआ तब श्री त्रिपाठी को सेवानिवृत्ति के बाद वंतन विसंगति निवारण समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। इनकी संस्तुतियों के बाद ही तत्कालीन सरकार ने वेतन संबंधी विसंगतियों को दूर किया था।

Almora : भूतपूर्व डीएम एससी त्रिपाठी का कोरोना से निधन, Noida के Hospital में ली अंतिम सांस, पालिकाध्यक्ष ने जताया शोक

वर्तमान नोएडा का विकसित स्वरुप आज प्रशासनिक रुप से उनकी की ही देन है। नगरपालिका परिषद अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने स्व.त्रिपाठी को अत्यंत मधुर एवं शालीन व्यवहार का धनी बताते हुए जनपद में उनके द्वारा किए गए योगदान को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व प्रतिष्ठित नेता प्रफुल्ल पन्त ने भी स्व. त्रिपाठी को एक योग्य व कर्मठ प्रशासनिक अधिकारी बताते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।

ALMORA : रात राह में फंसे पिथौरागढ़ के मुसाफिर के लिए रात देवदूत बनी दन्या पुलिस, मैकेनिक को लाकर ठीक कराई बाइक

Almora : वामपंथी संगठनों ने मनाया काला दिवस, संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आहूत प्रतिवाद दिवस का समर्थन

Almora : काला दिवस मनाकर उपपा ने किसानों के हित में की वकालत, केंद्र को कोसा, कहा—तीनों कृषि कानून वापस ले सरकार

Someshwer : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार, नियम तोड़ने पर 54 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

Almora : दो दुपहिया वाहन किए सीज, बिना हेलमेट व बिना कागजात चलने पर कार्रवाई

युवक का पुलिस ने काटा 16 हजार 500 रूपये का चालान, बाइक सीज, युवक ने चितई में लगाई अर्जी

उत्तराखंड : मौतों की संख्या में गिरावट, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में तेजी, जानें जिलेवार ताजा आंकड़े

उत्तराखंड, यहां पंपिंग योजना के करीब नदी में दिखाई दिया अधजला शव, हड़कंप, देखिये वीडियो

हल्द्वानी : विकलांग युवती का 2 साल से शारीरिक शोषण कर रहा था कथित पत्रकार, रात 2 बजे घर से उठा लाई पुलिस, पढ़िये पूरी ख़बर…

सागर हत्याकांड, बड़ा खुलासा : हत्या के दौरान सुशील के साथ शामिल थे कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना गैंग के चार बदमाश, पुलिस ने की तबातोड़ गिरफ्तारियां

उत्तराखंड : भावी जीवनसाथी के इंतजार में बैठी थी दुल्हन, पिता की हो गई कोरोना से मौत ! डोली की जगह घर से उठी अर्थी, मातम में तब्दील हुई शादी की खुशियां

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments