HomeUttarakhandNainitalसीओ नितिन लोहनी ने किया भवाली कोतवाली का निरीक्षण, दिए यह आदेश

सीओ नितिन लोहनी ने किया भवाली कोतवाली का निरीक्षण, दिए यह आदेश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/भवाली

सीओ भवाली नितिन लोहनी (CO Nitin Lohani) ने आज मंगलवार को कोतवाली भवाली का अर्द्ध-वार्षिक निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही जरूरी आदेश भी जारी किए।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)
सीओ नितिन लोहनी ने किया भवाली कोतवाली का निरीक्षण
सीओ नितिन लोहनी ने किया भवाली कोतवाली का निरीक्षण

नितिन लोहनी ने सर्वप्रथम प्रभारी निरीक्षक भवाली हरपाल सिंह द्वारा थाना भवाली के सभी भवन, कर्मचारी बैरक व मालखाने का भ्रमण व निरीक्षण करवाया गया। उन्होंने थाना कार्यालय परिसर व भोजनालय में साफ सफाई की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

सभी उपकरणों को किया चेक

सीओ ने आपदा के सभी उपकरणों को चैक किया एवं शस्त्रों का बारीकी से निरीक्षण करने पर रख रखाव सही पाया गया। थाना में उपस्थित पुलिस कर्मियों को शस्त्रों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने शस्त्रों को खोला व जोड़ा गया।

तत्काल समाधान के दिए निर्देश

थाना अभिलेखों को चैक किया एवं सभी में पूर्ण प्रविष्टि व रख रखाव सही पाया गया महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण किया गया। हेल्पडेस्क में नियुक्त पुलिस कर्मियों को प्राप्त होने वाली शिकायतों का तत्काल समाधान करने तथा शिकायतकर्ता से प्राप्त फीडबैक को भी नोट करने के निर्देश दिए गए।

सभी माल मुकदमाती व मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित वाहनों को चैक किया गया, सभी सही पाये गये। थाने पर प्राप्त होने वाली ऑनलाईन शिकायतों, अन्य शिकायती प्रार्थना पत्रों को चैक करने पर सभी प्रार्थना पत्र अध्यावधिक पाए गए।

लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में सभी विवेचकों का आदेश कक्ष लिया गया संबंधित विवेचकों को शीघ्र निस्तारण करने हेतु आदेशित किया गया। सीओ नितिन लोहनी ने सभी अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया। सभी की समस्याओं का समाधान किया गया।

एसएसपी के आदेश पर धड़ाधड़ चालान, यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments