HomeUttarakhandAlmoraएसएसपी के आदेश पर धड़ाधड़ चालान, यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ

एसएसपी के आदेश पर धड़ाधड़ चालान, यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ

📌 कई वाहन सीज, डीएल निरस्तीकरण

✒️ 01 लाख से अधिक का अर्थदंड वसूला

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। शहर में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व सुगम यातायात के अभियान के तहत पुलिस द्वारा धड़ाधड़ चालान किए गए। कुल 227 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 01.04 लाख का अथ्ज्र्ञदंड वसूला गया है।

ADVERTISEMENTSAd

एसएसपी पीएन मीणा ने जारी किये आदेश

पुलिस कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने जाने हेतु एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद के पुलिस अधिकारियों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु सख्त दिशा निर्देश निर्गत किए गए हैं।

01 लाख से अधिक का अर्थदंड वसूला

जिस क्रम में डॉ. जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल के दिशा-निर्देशन में जनपद पुलिस एवम यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात नियमों का पालन कराए जाने को लेकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 227 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उन्हें 1,04000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया। जिनमें 05 वाहनों को सीज करते हुए 16 वाहन चालको के विरुद्ध डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की गई है।

इसी क्रम में यातायात निरीक्षक नैनीताल द्वारा नैनीताल शहर में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवम सुगम यातायात हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 28 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। जिसमें 06 वाहन सीज किये गए। इस दौरान 02 वाहन बिना फिटनेस के पाए जाने पर दोनों वाहन सीज करते हुए आवश्यक कार्यवाही की गई है।

Achievement:बागेश्वर के कफलढूंगा गांव की पल्लवी बनी सेना में लेफ्टिनेंट

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments