देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून स्थित बल्लूपुर चौक में उत्तराखंड के पहले डिजिटल रेडियो स्टेशन ‘‘ओहो रेडियो उत्तराखंड’’ का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ‘‘ओहो रेडियो उत्तराखण्ड’’ के माध्यम से उत्तराखण्ड की संस्कृति, परिवेश, बोलियों एवं अन्य गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। एप के माध्यम से ओहो रेडियो उत्तराखंड को दुनियाभर में सुना जा सकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह रेडियो स्टेशन अपने कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता लाएगा एवं लोगों के दुःख-दर्द एवं समस्याओं को भी उजागर करेगा। इससे सरकार को भी लोगों की समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी। इस अवसर पर विधायक गणेश जोशी भी उपस्थित थे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS



