HomeUttarakhandAlmoraAlmora : बच्चों ने खेल खेल में सीखीं विभिन्न गति​तिविधियां, अमन की...

Almora : बच्चों ने खेल खेल में सीखीं विभिन्न गति​तिविधियां, अमन की कार्यशाला

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अमन संस्था की ओर से चौखुटिया में तीन​ दिवसीय बाल कार्यशाला व प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। एक होटल में आयोजित इस कार्यशाला में बच्चों को खेल—खेल में व्यक्तित्व विकास और क्रियाकलापों की जानकारी दी गई।

इस प्रशिक्षण कार्यशाला में 30 बच्चों और किशोरों ने प्रतिभाग किया। मुख्य संर्दभदाता पत्रकार केके पांडे ने बच्चों को खेल खेल में कई क्रिया कलापों की जानकारी दी। कार्यशाला में बच्चों को व्यक्तित्व विकास, गायन, कहानी निर्माण व नाटक के अलावा चित्रकारी और लेखन के गुर भी सिखाए गए। मंचों में अभिव्यक्ति की जानकारी भी बच्चों को कार्यशाला में दी गई।

संस्था के समन्वयक रघु तिवारी और नीलिमा भट्ट ने भी बच्चों को विभिन्न क्रिया कलापों की जानकारी दी। इस मौके पर बबीता मेहरा, धर्मा नेगी, अंजू कांडपाल,शशि, बाल संगठन समन्वयक मुकेश, भवानी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments