विकासखंड धौलादेवी अंतर्गत राजकीय जूनियर हाईस्कूल बागपाली में कक्षा 6 में अध्ययनरत संदीप लोहिया का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है।
संदीप को विद्यालय के अध्यापकों ने कोरोना काल व विद्यालय खुलने के बाद भी निरन्तर पढ़ाया और मार्गदर्शन जारी रखा। अगस्त 2021 में परीक्षा हुई थी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक योगेंद्र रावत ने बताया कि नवोदय में चयन हेतु संदीप के अभिभावकों की प्रबल इच्छा थी। अभिभावकों के निरन्तर सहयोग व उनकी दृढ़ इच्छा शक्ति से ही यह सम्भव हो पाया है। संदीप के अभिभावकों ने काफी मेहनत की थी। जिससे उन्हें सफलता मिली है। संदीप के चयन होने पर प्रधानाध्यापक योगेंद्र रावत, एसएमसी अध्यक्ष जगदीश कुमार, ग्रामप्रधान गीता देवी व शिक्षक महेश चंद्र भट्ट ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।