उत्तराखंड से बड़ी खबर : हेमकुंड साहिब के पास ग्लेशियर टूटा, देखें वीडियो

0
उत्तराखंड से बड़ी खबर : हेमकुंड साहिब के पास ग्लेशियर टूटा, देखें वीडियो

Glacier Broke in Uttarakhand


ADVERTISEMENTS

चमोली। उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां चमोली जिले के फूलों की घाटी और हेमकुंड साहिब यात्रा पड़ाव घांघरिया के पास कजिला में ग्लेशियर टूट गया है। गनीमत रही कि बादल आबादी के क्षेत्र में नहीं फटा है।

फिलहाल सुरक्षा की मध्यनजर हेमकुंड जाने वाले यात्रियों को रोका दिया गया है और बादल फटने के बाद लगातार नदियों के जलस्तर की मॉन्टरिंग की जा रही है। उत्तराखंड में मौसम का लगातार रेड अलर्ट जारी है। तो वहीं, देर रात से उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक लगातार बारिश हो रही है।

डीआईजी एसडीआरएफ रिधिम अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि चमोली जिले के घांघरिया से मिल रही, इस ताजा सूचना के अनुसार सुरक्षा कारणों से हेमकुंड जाने वाले तकरीबन 30 से 35 यात्रियों को रोका गया है। हालांकि, हेमकुंड साहिब से वापस आने वाले यात्री ढूंढा के नए पुल से वापस आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि हेवी रेनफॉल को देखते हुए डाउनस्ट्रीम में लगातार नदियों का जलस्तर को भी वॉच किया जा रहा है और हालात पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए हैं।

हल्द्वानी : रेड अलर्ट के चलते एसडीएम मनीष कुमार ने जारी किया अपना मोबाइल नंबर, आपदा की स्थिति में करें संपर्क

ADVERTISEMENTS