HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा, देखिए वीडियो : दशकों से शान बनी वोगेनबेलिया की बेल धराशायी,...

अल्मोड़ा, देखिए वीडियो : दशकों से शान बनी वोगेनबेलिया की बेल धराशायी, प्रकृति प्रेमी मायूस, सड़क जाम

सेवालय के 27 दिव्यांग बच्चों की भावुक कहानी
❤️ विशेष कहानी
▶ VIDEO
जब परिवार मजबूर हुए तो ‘सेवालय’ ने थामा हाथ…
27 बच्चों की भावुक कहानी — पूरी कहानी वीडियो में देखें

अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की शान व पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र गुलाबी व मनोहारी फूलों से लदी वोगेनबेलिया की बेल बुधवार तड़के धराशायी हो गई। दशकों से यह बेल ऐन पर्यटन सीजन में फूलों से लदकर हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते आ रही थी। हर पर्यटक चाहे वो देशी हो या विदेशी, इसके दीदार जरूर करता।
अल्मोड़ा में पंत पार्क, माल रोड में मौजूद वोगेनबेलिया की बेल दशकों से नगर के आकर्षणों में से एक थी। मगर गत दिवस से लगातार हो रही बारिश के चलते यह बेल धराशायी हो गई, मानो अलविदा कह गई हो। दरअसल, यह बेल वहीं मौजूद देवदार के बड़े पेड़ के सहारे लिपटी थी और इस बारिश में देवदार का यह पेड़ धराशायी हो गया, तो उसके साथ ही लिपटी यह बेल भी टूट कर जमीन पर आ गई। देवदार के इस पेड़ व बेल का सालों पुराना ऐसा रिश्ता रहा कि ये दोनों सदैव एक-दूसरे से आलिंगनबद्ध रहे। कभी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा और आज एक साथ जमीन पर आ मिले। यह पेड़ व बेल गिरने से सड़क पर जाम लग गया। जिसे हटाने के प्रयास चल रहे हैं। तमाम लोग मौके पर पहुंचे। सभी को इस बेल के गिरने का बड़ा मलाल है। सदैव इस बेल के नीचे पार्क में युवाओं व पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता था। दूर से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता इस बेल में थी। इसी बात का मलाल सभी को है। प्रकृति प्रेमी बेहद मायूस हुए हैं।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments