HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: धूमधाम से मनाई क्रांतिदूत धौनी की 130वीं जयंती

Almora News: धूमधाम से मनाई क्रांतिदूत धौनी की 130वीं जयंती

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

—फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट का नाम धौनी के नाम पर रखने की मांग उठी
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं देश को जय हिंद का नारा देने वाले क्रांति दूत स्व. राम सिंह धौनी की 130वीं जयंती धारानौला जिला पंचायत परिसर में धूमधाम से मनाई गई। यह जयंती समारोह सालम समिति अल्मोड़ा के तत्वाधान में आयोजित हुआ। जिसमें स्व. धौनी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और माल्यार्पण कर उन्हें भावूपर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस मौके पर वक्ताओं ने स्व. धौनी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए शासन—प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जयंती समारोह में हिस्सा नहीं लिये जाने पर अफसोस जताया और जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार से लोधिया में निर्माणाधीन फ्रूट क्राफ्ट इंस्टीट्यूट का नाम स्व. राम सिंह धौनी के नाम से रखे जाने तथा धौनी जयंती समारोह व 12 नवंबर को होने वाले पुण्यतिथि कार्यक्रम को सरकारी स्तर से भव्य रूप देने की मांग उठाई गई।

ADVERTISEMENTSAd

समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए पूर्व विधायक व विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी ने धौनी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. धौनी के आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने सालम समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सालम समिति भविष्य में भी कोई कार्यक्रम आयोजित करेगी, उसमें उनका हरसंभव सहयोग रहेगा। विशिष्ट अतिथि पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जेसी दुर्गापाल ने कहा कि स्व. धौनी के नाम से पूर्व की भांति छात्र—छात्राओं के बीच वाद-विवाद व निबंध प्रतियोगिता के साथ ही स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने चाहिए।

सालम समिति संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद लाल वर्मा की अध्यक्षता व समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत की संचालन में हुए इस कार्यक्रम में समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सिंह मेहरा, उपाध्यक्ष लोकमणि भट्ट, महासचिव अमरनाथ सिंह रजवार, कोषाध्यक्ष विपिन जोशी, विनोद जोशी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज सनवाल, वरिष्ठ कर्मचारी नेता धीरेंद्र कुमार पाठक, देवेंद्र जीना, चंद्रमणि भट्ट, पूर्व प्रधानाचार्य हेमचंद जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, महामंत्री गीता मेहरा, उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, एडवोकेट नारायण राम, दयाल सिंह रावत, यूकेडी के जिला अध्यक्ष शिवराज बनोला, गिरीश मल्होत्रा, बसंत जीना, आरएस बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, जीना जीवन अधिकारी, रजत बगडवाल, गोपाल सिंह रावत, राजेंद्र जोशी, रेणुका वर्मा, गोविंद मेहरा, मनीष वर्मा सहित अनेक लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments