Almora : व्यापार मंडल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, झंडारोहण

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा अल्मोड़ा व्यापार मंडल के तत्वाधान में स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। चौक बाजार में झंडारोहण किया गया। अमृत…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा व्यापार मंडल के तत्वाधान में स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। चौक बाजार में झंडारोहण किया गया। अमृत महोत्सव की शुरूआत सभी वरिष्ठ व्यापारी जनों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।

जिसके बाद सभी वरिष्ठ व्यापारीजनों द्वारा झंडा फहराया गया। महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत और विमला बोरा द्वारा देश भक्ति के गीत सुनाए गए। रेड क्रॉस के अध्यक्ष मनोज सनवाल, अनूप गुप्ता, संजय अग्रवाल, दीपक साह, दीप लाल साह, गीता मेहरा, मनीष जोशी, कैलाश गुरूरानी, प्रताप कनवाल आदि ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने शहीदों को नमन करते हुए सभी को 75 वीं वर्षगांठ की शुभकामना दी। उन्होंने स्थानीय विधायक मनोज तिवारी और जिलाधिकारी का समस्त व्यापारियों और व्यापार मंडल परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि विधायक मनोज तिवारी द्वारा निर्माणाधीन व्यापार मंडल भवन के लिए सहयोग दिया गया। साथ ही व्यापार मंडल के प्रस्ताव पर जिलाधिकारी सुश्री वंदना सिंह द्वारा प्राचीन बाजार के लिए दस लाख की स्वीकृति दी गई है। जिसमें बाजार के दोनों प्रवेश द्वार पर गेट और हर बाजार पर एक लैंप लाइट और उसका इतिहास दर्शाया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह व संचालन सचिव मयंक बिष्ट ने किया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रतेश पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, सचिव मयंक बिष्ट, उपसचिव राहुल बिष्ट, रविन्द्र, अमन नज्जोन, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, दिनेश लाल साह, कन्नू पांडे, नवनीत, दीप जोशी, राजेश पलनी, सलमान अंसारी, बिलाल खान, रंजन गुप्ता, सतीश गुप्ता, प्रताप कनवाल, सरदार रविन्द्र सिंह, पूरन रावत, हरीश जोशी, किशन लाल, नीरज सांगा, टीटू, विक्की पवार, नरेंद्र कुमार विक्की, छोटू भाई, रवि चौहान, नीरज चौहान, अरविंद जोशी, मनोज वर्मा, बब्लू जोशी, अश्वनी नेगी, अज़ीम अंसारी, दिनेश मठपाल, राजू अग्रवाल, अंकुर बिष्ट, वकुल साह, नीरज बोरा, अशोक भट्ट, पवन साह, आशु गोस्वामी, अभय साह, चेतन कपूर, सुधीर गुप्ता, विवेक वर्मा, अवि वर्मा, कमल बिष्ट, विकास कुमार, जय कुमार, यासर खान, मंजुल मित्तल, मनोज जलाल, पूरन कांडपाल, नितिन कुमार, आशु भट्ट, अंकित देवल, कमल कोरंगा, मोहन बिष्ट, अभिषेक साह, संदीप साह, मो. बिलाल सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *