HomeUttarakhandHaridwar03 साल के मासूम बेटे के साथ नहर में उतार दी कार,...

03 साल के मासूम बेटे के साथ नहर में उतार दी कार, जारी है सर्च ऑपरेशन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, ऋषिकेश

न्यायिक परीक्षा में पास नहीं हो पाने से अवसाद में घिरे एक व्यक्ति ने अपने तीन साल के बेटे सहित कार गंगा की नहर में उतार दी। पिता—पुत्र नदी की जलधारा के बीच ओझल हो चुके हैं और गोताखोर लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि यह मामला ऋषिकेश के कोतवाली क्षेत्र के भरत विहार का है। जहां एक व्यक्ति ने कार में अपने तीन साल के मासूम बेटे को बैठाया और तेज रफ्तार कार चीला शक्ति नहर में कार उतार दी। यह नजारा वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद से रविवार से ही नहर में सर्च आपरेशन चल रहा है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रवि सैनी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि भरत विहार, ऋषिकेश निवासी सुनील बंसल ने शनिवार शाम को कोतवाली में अपने पुत्र अर्चित बंसल (32 साल) और पोते राघव बंसल (3 साल) की गुमशुदगी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को अर्चित अपने बेटे राघव को कार से लेकर कहीं चला गया तब से लौटा नहीं है।

बताया जा रहा है कि अर्चित न्यायिक परीक्षा पास नहीं कर पाया था। जिसके बाद से वह अवसाद में था। उसने अपने परिजनों को आत्महत्या कर लेने की बात भी कही थी। वहीं रविवार शाम को लक्ष्मण झूला थाना पुलिस को एक कार के शक्ति नहर में डूबने की सूचना कुछ लोगों के माध्यम से मिली थी। एक ​वीडियो भी पुलिस को मिला है, जिससे साबित होता है कि अर्चित ने अपनी कार गंगा की नहर में उतार दी है। गत दिवस से एसडीआरएफ ढूंढ—खोज में जुटी है। आज सोमवार को भी नहर में डीप डाइविंग शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments