HomeBreaking News​शीघ्र गिराये जायेंगे सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे भवन : प्रवीण...

​शीघ्र गिराये जायेंगे सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे भवन : प्रवीण कुमार

📌 लोनिवि के ईई ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण

सीएनई रिपोर्टर सुयालबाड़ी/गरमपानी। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हल्द्वानी डिवीजन प्रवीण कुमार ने यहां काकड़ीघाट से क्वारब तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य में बाधा बन रहे भवनों को प्रशासन की मदद से अतिशीघ्र गिराये जाने की बात कही।

ADVERTISEMENTSAd
लोनिवि के ईई ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण
लोनिवि के ईई ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण
Advertisement

अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रवीण कुमार ने अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच में काकड़ीघाट से क्वाबर तक चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मुआवजा राशि का भुगतान हो जाने के बावजूद कई भवन नहीं गिराये जाने की उन्हें जानकारी मिली है। वह प्रशासन का सहयोग लेकर अतिशीघ्र ऐसे भवनों को गिरवायेंगे।

उन्होंने कहा कि करतियागाड़ पुल के निकट जो अधिग्रहित की जा रही जमीन का अतिशीघ्र मुआवजा दिया जायेगा। इस कार्य के लिए वह स्वयं देहरादून जायेंगे। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एनएच के सहायक अभियंता गिरजा किशोर पांडे व निर्माण कंपनी के तय्यब खान, अरविंद गुप्ता, एके यादव व अन्य कई लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments