HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: पांच दिनों तक नवीनतम वैज्ञानिक तकनीकों से रूबरू होंगे विद्यार्थी

अल्मोड़ा: पांच दिनों तक नवीनतम वैज्ञानिक तकनीकों से रूबरू होंगे विद्यार्थी

╰┈➤ पीएम श्री राइंका हवालबाग की अटल टिंकरिंग लैब में कार्यशाला शुरू

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: ​पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज ह‌वालबाग की अटल टिंकरिंग लैब में पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हो गया है। जिसमें विद्या​र्थी नवीनतम वैज्ञानिक तकनीकों के बारे में जानेंगे और वैज्ञानिक सोच के साथ संबंधित प्रोजेक्ट तैयार करेंगे।

कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल ने बताया कि पांच दिनों में विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 3D प्रिंटिंग जैसी नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी जाएगी एवं विभिन्न प्रोजेक्ट्स तैयार किए जाएंगे। वहीं भौतिक विज्ञान प्रवक्ता टीडी भट्ट ने बताया कि विद्यार्थी कार्यशाला के दौरान सैद्धांतिक ज्ञान को हैंडस-ऑन के माध्यम से और सुदृढ़ कर सकते हैं। विद्यालय की शिक्षिका सुनीता बोरा ने विद्यार्थियों को इस मौके का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में मुख्य सन्दर्भदाता राहुल शर्मा ने बताया कि बच्चे न्यूनतम संसाधनों में अपने इन्नोवेटिव आईडियाज को मूर्त रूप दे सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन संजय पांडे ने किया।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments