बेतालघाट : वार्षिक निकाय की बैठक में 9.70 करोड़ का बजट पारित

👉 विधायक सरिता आर्या ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत 👉 बहुउद्देशीय बर्धो सघन सहकारी लिमिटेड की वार्षिक निकाय की बैठक सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी बहुउद्देशीय…

👉 विधायक सरिता आर्या ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

👉 बहुउद्देशीय बर्धो सघन सहकारी लिमिटेड की वार्षिक निकाय की बैठक

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

बहुउद्देशीय बर्धो सघन सहकारी लिमिटेड की वार्षिक निकाय की बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए कुल 9 करोड़ 70 लाख का बजट पारित हुआ। इस मौके पर कुल 41 सदस्यों को चेक के माध्यम से कुल 28 लाख का ऋण वितरित किया गया।

समिति प्रांगण में हुए वार्षिक अधिवेशन में सचिव द्वारा सदस्यों के समक्ष समिति का वित्तीय लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। साथ ही आगामी वर्ष हेतु आय-व्यय बजट भी पारित हुआ। सचिव ने बताया कि समिति साल 2021-2022 में 2.82 लाख के लाभ पर चल रही है। समिति का सकल लाभ 89 लाख है।

वार्षिक अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में तहसीलदार कोश्याकुटोली मनीषा बिष्ट व पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा दलीप सिंह बोहरा मौजूद रहे। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जैड़ा द्वारा की गई। इस मौके पर समिति सचिव गणेश सिंह जैड़ा, अपर जिला सहकारी अधिकारी कुंदन सिंह रस्यूनी, गोपाल सिंह जैड़ा, प्रताप बोहरा, विजय कुमार, मंडल अध्यक्ष भाजपा प्रताप सिंह बोरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष दलीप सिंह बोरा, अपर जिला सहकारी अधिकारी कुंदन सिंह रस्यूनी, प्रधान हरीश मेहरा, अखिलेश कुमार, मदन सिंह दरमाल, देवेंद्र फर्तयाल तथा संचालन मंडल के सदस्य सुरेंद्र सिंह मेहरा, भगवत सिंह मेहरा, चंदन सिंह दरमाल, दयाल सिंह दरमाल, पूरन सिंह बोहरा, चित्रकला जैड़ा, चंद्र प्रकाश, जंग बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *