HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: बीपी डंगवाल अध्यक्ष बने, तो त्रिलोचन जोशी दुबारा महासचिव

अल्मोड़ा: बीपी डंगवाल अध्यक्ष बने, तो त्रिलोचन जोशी दुबारा महासचिव

✍️ रानीधारा नागरिक समिति के कार्यकारिणी का पुनर्गठन
✍️ नर्मदेश्वर मंदिर उप समिति भी बनी, कमला अध्यक्ष

ADVERTISEMENTS
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: रानीधारा नागरिक समिति की महत्वपूर्ण बैठक में आज सर्वसम्मति से समिति की कार्यकारिणी का पुनर्गठन कर लिया गया। निवर्तमान अध्यक्ष डा. अरुण पन्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में एकराय से भगवती प्रसाद डंगवाल को अध्यक्ष एवं त्रिलोचन जोशी को दोबारा महासचिव चुन लिया गया।

इनके अलावा विरेन्द्र बिष्ट कोषाध्यक्ष, नवीन डालाकोटी उपाध्यक्ष, पुष्पा तिवारी महिला उपाध्यक्ष, भुवन मठपाल व्यवस्थापक, कैलाश जोशी लेखा परीक्षक चुके गए हैं जबकि डा. अरुण पन्त, सतीश पाठक, हरीश चन्द्र जोशी, पान सिंह बिष्ट को संरक्षक मंडल तथा सौरभ पन्त व हरीश जोशी को सलाहकार मनोनीत हुए हैं। बैठक में रानीधारा नागरिक समिति के अन्तर्गत नर्मदेश्वर मंदिर उप समिति का भी गठन कर लिया गया। जिसके लिए कमला दरम्वाल अध्यक्ष एवं प्रतिभा पन्त सचिव, बीना बाराकोटी कोषाध्यक्ष, माया काण्डपाल व बीना डालाकोटी व्यवस्थापक बनाये गये। बैठक में समिति के विगत वर्ष का लेखा-जोखा भी रखा गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष बीपी डंगवाल ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास कार्यों के लिए समिति प्रखर होकर शासन-प्रशासन व जन प्रतिनिधियों के समक्ष अपनी मांग रखेगी। महासचिव त्रिलोचन जोशी ने कहा कि समिति समय-समय पर क्षेत्र में सक्रिय होकर समस्याओं के निदान के लिए उचित कदम उठायेगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्वतमान अध्यक्ष डा. अरूण पन्त ने कहा कि वे संरक्षक के रूप में मार्गदर्शन करते रहेंगे। संचालन महासचिव त्रिलोचन जोशी ने किया। बैठक में भुवन चन्द्र मठपाल, पान सिंह बिष्ट, कैलाश जोशी, विरेन्द्र बिष्ट, सौरभ पन्त, डीपी जोशी, नवीन डालाकोटी, हरीश चन्द्र जोशी, सतीश पाठक, कमला दरम्वाल, प्रतिभा पन्त, बीना बाराकोटी, सरला कुर्वाबी, भावना रावत, मीरा पंत, नरेन्द्र सिंह, दीपा पाठक, कमला तिवारी, कुमुद जोशी, हेमा तिवारी, पुष्पा तिवारी, माया काण्डपाल, जानकी बिष्ट सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments