दुष्कर्म के आरोप में 20 साल का लड़का गिरफ्तार, राजस्व क्षेत्र का मामला

नाबालिग लड़की ने दी थी तहरीर सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। दुष्कर्म के आरोप में एक और युवक की गिरफ्तारी हुई है। मामला राजस्व क्षेत्र बिनौली, भिकियासैंण…

दुष्कर्म के आरोप में 20 साल का लड़का गिरफ्तार, राजस्व क्षेत्र का मामला
नाबालिग लड़की ने दी थी तहरीर

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। दुष्कर्म के आरोप में एक और युवक की गिरफ्तारी हुई है। मामला राजस्व क्षेत्र बिनौली, भिकियासैंण का है। जहां पंजीकृत पोक्सो एक्ट की एफआईआर से संबंधित आरोपी को सोमेश्वर पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार गत 05 जनवरी, 2024 को एक नाबालिग बालिका उम्र- 17 वर्ष ने राजस्व क्षेत्र बिनौली, तहसील भिकियासैंण में तहरीर दी कि भरत सिंह उर्फ लक्की द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया है। जिस पर अरोपी के विरुद्ध एफआईआर पंजीकृत की गई थी।

अपराध नाबालिग बालिका से संबंधित व गंभीर प्रवृति का होने पर विवेचना अल्मोड़ा पुलिस को प्राप्त हुई। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा अभियोग की विवेचना तत्काल थाना सोमेश्वर की एसआई मोनी टम्टा के सुपुर्द कर दी गई। साथ ही आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

आरोपी सोमेश्वर से गिरफ्तार

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ठोस सुरागरसी पतारसी से गत दिवस आरोपी भरत सिंह उर्फ लक्की उम्र 20 साल पुत्र स्व. प्रेम सिंह निवासी ग्राम चिनौनी, चौखुटिया, जनपद अल्मोडा को थाना क्षेत्र सोमेश्वर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी महिला एसआई मोनी टम्टा व हेड कांस्टेबल प्रकाश चंद्र ने की। ज्ञात रहे कि इससे पूर्व भी अल्मोड़ा नगर से लगे ग्राम ढ़ौरा से एक दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *