हल्द्वानी। ब्राह्मण उत्थान महासभा की ओर से कल यानी कि 2 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह रक्तदान शिविर मुखानी स्थित स्व बालकिशन देवकी जोशी ब्लड बैंक में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा यह जानकारी देते हुए महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने बताया कि कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में संक्रमित बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है ऐसे में उपचार हेतु मरीजों को रक्त की अत्यधिक आवश्यकता पड़ती है साथ ही उन्होंने कहा कि दूसरे लोगों को भी जरूरतमंद की मदद के लिए समय-समय पर रक्तदान शिविर करते रहना चाहिए जिससे मुसीबत के वक्त आदमी को सहारा मिल सके उन्होंने सभी से आह्वान किया कि रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


