Bageshwar News: धामी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में झूम उठे भाजपाई, मिठाई बांटी, एक—दूसरे को बधाईयां

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़ (बागेश्वर)
खटीमा के युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री बनाए जाने पर गरुड़ में भाजपाइयों ने खुशी जाहिर करते हुए मिष्ठान वितरण किया। एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी जाहिर की।
पुष्कर धामी के रुप में कुमाऊं को उत्तराखंड की कमान सौंपे जाने से बेहद गदगद भाजपाइयों ने गरुड़ बाजार व भाजपा कार्यालय में मिष्ठान वितरित कर एक-दूसरे को बधाई दी। भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि धामी के मुख्यमंत्री बनने से बागेश्वर को बहुत फायदा होगा।
उन्होंने कहा कि धामी ने भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए बागेश्वर को काफी करीब से जाना है। सीएम के रुप में बागेश्वर उनका लाभ लेगा। उन्होंने कहा कि 2022 में पुष्कर धामी के नेतृत्व में भाजपा पूर्ण बहुमत से दोबारा सरकार बनाएगी। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें Click Now
इस दौरान ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम जोशी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष एडवोकेट जेसी आर्या, उपाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट, जिपंस जनार्दन लोहुमी, सुनीता आर्या, विनोद भट्ट, मंडल अध्यक्ष हरीश रावत, मंगल राणा, डीके जोशी, भुवन जोशी, कै. बचे सिंह बोरा, शिव सिंह बोरा, दीपक खुल्बे, अभय नेगी, कैलाश खुल्बे, पंकज कंसेरी, जगदीश भंडारी, जीवंती कांडपाल, गोदावरी आर्या, आनन्दी बोरा आदि मौजूद थे।
Uttarakhand Corona Update : देहरादून में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, आज मिले 158 नए मामले
अन्य खबरें
बड़ी खबर : रविवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह, खटीमा में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल
खटीमा में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल, पुष्कर की मां ने कहा आज ”मैं बहुत खुश हूं”
अल्मोड़ा : महिला ने घर पर ही जहर खाकर दे दी जान
बिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : सभी अटकलों पर लगा विराम, पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के नए सीएम