HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: दो अलग—अलग अधिनियमों के मामले ने पकड़ा तूल, जिला पंचायत...

Bageshwar News: दो अलग—अलग अधिनियमों के मामले ने पकड़ा तूल, जिला पंचायत के आंदोलित सदस्यों की एएमए से वार्ता विफल, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
नियोजन समिति के कार्यकाल का अलग-अलग समय निर्धारित किए जाने के दो अलग-अलग एक्ट का मामला तूल पकड़ गया है। आंदोलित सदस्यों की एएमए के साथ वार्ता विफल रही। धरने में बैठे विपक्षी सदस्यों ने कहा कि अध्यक्ष ने जो किताब दिखाई है वह भ्रम पैदा कर रही है। उन्होंने इसकी जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

15 जून से जिला पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं की जांच को लेकर जिपं के नौ सदस्यों का धरना शनिवार को भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि विगत बुधवार को जब जिपं अध्यक्ष वार्ता के लिए आईं तो वे एक पंचायती राज एक्ट की किताब लेकर आईं, जिसमें नियोजन समिति का कार्यकाल दो साल का लिखा था। उन्होंने कहा कि यह किताब भ्रम पैदा कर रही है, जबकि असली एक्ट की किताब में नियोजन समिति का कार्यकाल एक साल है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ब्रेकिंग उत्तराखंड : “कुछ लोगों के लिए अंगूर हमेशा—हमेशा के लिए खट्टे हो गये हैं, मैं राजनैतिक चीरफाड़ करूंगा”, हरदा ने राजनैतिक घटनाक्रम पर बिना नाम लिये सतपाल महाराज पर कसा तंज

उन्होंने कहा कि अध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी बागेश्वर, प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी, नायब तहसीलदार व जिपं के कर्मचारियों के सम्मुख यह किताब दिखाई, जिसमें पंचायती राज एक्ट 2016 लिखा हुआ है। कहा कि इस प्रकार की भ्रम पैदा करने वाली पुस्तक लाकर एक्ट लाना सदस्यों के साथ ही पंचायती राज के खिलाफ धोखाधड़ी है तथा जनता और सदन को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने इसे अपराध बताते हुए जांच करने व कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इधर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी डा. सुनील कुमार ने आंदोलनरत सदस्यों से वार्ता कर आंदोलन समाप्त करने की अपील की।

WHO ने जारी की बड़ी चेतावनी, “यह वक्त जश्न मनाने का नही, बहुत तेजी से म्यूटेट हो रहा है कोरोना का डेल्टा वेरिएंट”, विश्व के लगभग 100 देशों में दर्ज करा चुका है मौजूदगी

लेकिन आंदोलनरत सदस्यों ने जिला पँचायत में शासन से मिले बजट को सभी सदस्यों में समान रूप से वितरित किये जाने की मांग की जिस पर अपर मुख्य अधिकारी संतोषजनक जवाब नही दे पाए। उन्होंने धनराशि के समान वितरण के लिखित आश्वासन की बात कही लेकिन लिखित उत्तर नही मिलने पर वार्ता विफल रही। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार, सदस्य हरीश ऐठानी, सुरेश खेतवाल, गोपा धपोला, वंदना ऐठानी, इंद्रा परिहार, रूपा कोरंगा आदि मौजूद थे।

Uttarakhand Corona Update : देहरादून में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, आज मिले 158 नए मामले

अन्य खबरें

ब्रेकिंग अपडेट : राज्य के दूरदराज इलाकों में लोगों की सेवा करने का संकल्प लेता हूं, कैबिनेट में बदलाव पर चर्चा बाद में – पुष्कर सिंह धामी

बड़ी खबर : रविवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह, खटीमा में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

खटीमा में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल, पुष्कर की मां ने कहा आज ”मैं बहुत खुश हूं”

अल्मोड़ा : महिला ने घर पर ही जहर खाकर दे दी जान

उत्तराखंड : राजभवन पहुंचे पुष्कर सिंह धामी, 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ, राज्य को मिला युवा नेतृत्व

बिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : सभी अटकलों पर लगा विराम, पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के नए सीएम

“न तो मैं पहले दौड़ का हिस्सा था, न आज”- पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, आज की विधायक दल की बैठक में होगा नए मुख्यमंत्री का ऐलान

बिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : गर्भवती ने फांसी लगा दे दी जान, एक साल भी नही हुआ था विवाह को, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments