HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: पर्वतीय समाज के सरोकारों से सदैव जुड़े रहे स्व. सोबन सिंह...

अल्मोड़ा: पर्वतीय समाज के सरोकारों से सदैव जुड़े रहे स्व. सोबन सिंह जीना

╰┈➤ 117वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, व्याख्यानमाला में उल्लेखनीय कार्यों को किया याद

🚨 ALMORA SPECIAL
✈️ अल्मोड़ा के रवि टम्टा की
‘उड़ने वाली कार’ आखिर कैसी है?
चीन-जापान की Flying Cars की दुनिया में SKYNeX कहां खड़ी है? 👇 खुद देखिए इसकी उड़ान
▶️ वीडियो देखिए और बताइए—
क्या भविष्य की उड़ान अल्मोड़ा से शुरू हो सकती है?
पूरा समाचार पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें 👇
ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: मंगलवार को यहां कर्मयोगी महापुरुष स्व. सोबन सिंह जीना की 117वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। सोबन सिंह जीना दातव्य न्यास की ओर से एसएसजे विश्वविद्यालय परिसर के गणित सभागार में व्याख्यानमाला आयोजित हुई। जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने ‘देश व प्रदेश की वर्तमान राजनीति के परिप्रेक्ष्य में सोबन सिंह जीना के विचार एवं व्यक्तित्व’ विषय पर विचार रखे। सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए इस वर्ष का ‘सोबन सिंह जीना अवार्ड’ पीसी तिवारी को दिया गया। वहीं मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

सर्वप्रथम तमाम लोग स्व. सोबन सिंह जीना की आदमकद मूर्ति के समक्ष एकत्र हुए, जहां मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर स्व. जीना को श्रद्धांजलि दी गई और जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। इसके बाद व्याख्यानमाला आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसएसजे विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि स्व. शोभन सिंह जीना का जयंती पर स्मरण करना गौरव का विषय है। जीना ने अपने सार्वजनिक जीवन में पर्वतीय समाज के हितों के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकता। शोबन सिंह जीना न्यास के अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि स्व. जीना जनसंघ के नेता होने के साथ जनसमस्याओं के प्रति सदैव संवेदनशील रहे। उन्होंने उत्तराखण्ड आंदोलन सहित अनेक जनहित के मुद्दों पर संघर्ष किया। उन्होंने प्राधिकरण संबंधी मुद्दे पर भी अपनी चिंता व्यक्त की।

पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने स्व. जीना को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम संयोजक गोविन्द भण्डारी ने कहा कि शोभन सिंह जीना पर्वतीय चेतना के युगपुरुष थे और उन्होंने सत्ता तथा विपक्ष दोनों में रहते हुए पहाड़ के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। पूर्व विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि शोभन सिंह जीना ने पेयजल, शिक्षा और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। अवार्ड से सम्मानित पीसी तिवारी ने कहा कि स्व. शोबन सिंह जीना जनसरोकारों से जुड़े विचारवान राजनेता थे। उन्होंने बेनाप एवं सिविल भूमि पर स्थानीय लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया तथा चिपको आंदोलन के दौरान भी इन मुद्दों को मजबूती से उठाया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. वीडीएस नेगी एवं दयाकृष्ण काण्डपाल ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में गोकुल मन्ढौला, उमंग बिष्ट, आरती कुमारी, आरुष उपाध्याय, ऋद्धिमा वर्मा, संस्कृति अधिकारी, वरुनिका गुर्रानी, सानवी साह, पियूष तिवारी, तनुज तिवारी, आरुषि बनौला तथा दीपिका मिलख्वाल शामिल रहे। इन विद्यार्थियों ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम में डॉ. जेसी दुर्गापाल, डॉ. हयात सिंह रावत, डॉ. गोदावरी चतुर्वेदी, रणजीत सिंह भण्डारी, एड. चन्दन सिंह ऐठानी, एड. महिपाल सिंह, हरी राम शास्त्री, एड. रंजना सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments