HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: हर जगह लहराएगा तिरंगा, 9 से 17 अगस्त तक चलेगा अभियान

अल्मोड़ा: हर जगह लहराएगा तिरंगा, 9 से 17 अगस्त तक चलेगा अभियान

╰┈➤ जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के तैयारियों की समीक्षा की

🚨 ALMORA SPECIAL
✈️ अल्मोड़ा के रवि टम्टा की
‘उड़ने वाली कार’ आखिर कैसी है?
चीन-जापान की Flying Cars की दुनिया में SKYNeX कहां खड़ी है? 👇 खुद देखिए इसकी उड़ान
▶️ वीडियो देखिए और बताइए—
क्या भविष्य की उड़ान अल्मोड़ा से शुरू हो सकती है?
पूरा समाचार पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें 👇
ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में बैठक हुई, जिसमें तैयारियों की समीक्षा हुई। 15 अगस्त समारोह के कार्यक्रम तय हो चुके हैं। अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों, पार्कों समेत विभिन्न स्थानों पर तिरंगा प्रदर्शित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद में 09 से 17 अगस्त 2026 तक ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशनों, पार्कों सहित विभिन्न स्थानों पर तिरंगा प्रदर्शित किया जाएगा तथा विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि नागरिकों को ‘हर घर तिरंगा’ पोर्टल पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को प्रातः प्रभातफेरी निकाली जाएगी तथा इसके उपरांत सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण होगा। जिला अधिकारी कार्यालय में प्रातः 9:30 बजे ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान, वंदे मातरम् का सामूहिक गायन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा 2026’ प्रत्येक नागरिक की राष्ट्र के प्रति आस्था, सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं नागरिकों से ध्वज संहिता का पालन करते हुए अभियान में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की। साथ ही निर्देश दिए कि जनपद मुख्यालय के साथ-साथ तहसील एवं पंचायत स्तर पर भी सभी कार्यक्रम गरिमापूर्ण एवं सफलतापूर्वक आयोजित किए जाएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments