कार ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, गर्भवती महिला की मौत
सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी
ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी में बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। आज युवक की उपचार के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णा कुंज, भोटिया पड़ाव निवासी संदीप सिंह मेहरा 20 साल बीती शाम बाइक से रुद्रपुर जा रहा था। इसी बीच रामपुर रोड में एक प्राइमरी स्कूल के पास वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में वह तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गया।
आस—पास मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।