बड़ी खबर : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा

पटना | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायकों,…

पटना | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायकों, सांसदों और वरिष्ठ नेताओं के साथ मुख्यमंत्री आवास में बैठक में इस्तीफा देने के निर्णय की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने अपने वरिष्ठ मंत्रिमंडल सहयोगी विजेंद्र प्रसाद यादव के साथ राजभवन जाकर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को इस्तीफा सौंप दिया।

आज बिहार की सियासत में जबर्दस्त गहमागहमी है। नीतीश कुमार ने करीब 11 बजे राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया। नीतीश ने भाजपा का समर्थन पत्र देकर सरकार बनाने की बात कही। इससे पहले सीएम हाउस में नीतीश की पार्टी सांसदों और विधायकों के साथ मीटिंग हुई थी। यहां नीतीश ने अपने इस्तीफे का ऐलान किया। जानकारी के मुताबिक, आज शाम को ही शपथ ग्रहण हो सकता है।

वहीं, भाजपा ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता बनाया है। शपथ समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हो सकते हैं। वे दोपहर बाद पटना पहुंच रहे हैं।

नीतीश ने कहा कि आज हमने इस्तीफा दे दिया है। जो सरकार थी, उसको समाप्त करने का हमने गवर्नर साहब को बोल दिया। चारों तरफ से राय आ रही थी। इसी को हमने सुन लिया। अब पहले के गठबंधन को छोड़कर नया गठबंधन बनाए हैं। आज हम लोग उनसे अलग हो गए। जितना काम हम कर रहे थे, वो कुछ काम ही नहीं कर रहे थे। लोगों को तकलीफ थी, हमने बोलना छोड़ दिया।

नीतीश दिमागी हालत से कमजोर हैं- आरजेडी विधायक

आरजेडी एमएलए सुधाकर सिंह ने कहा कि भाजपा आने वाले चुनाव में हार को देखकर नीतीश कुमार को साथ लाई है। नीतीश दिमागी रूप से कमजोर हैं, इसलिए नौकरशाहों के कहने पर भाजपा के साथ गए हैं। खबर अपडेट जारी है….

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *