दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में तैनात सेना के एक जवान द्वारा खुद को गोली मार आत्महत्या कर लेने की ख़बर आ रही है।
बताया जा रहा है कि गत देर शाम सेना के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। according to official sources मोहित आर्मी की 34 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) में तैनात थे, उन्होंने स्वयं को गोली मार ली। वो Victor Force in Awantipora में तैनात थे।
पुलिस के एक अधिकारी ने मामले की पुष्टि की है। मीडिया को बताया गया है कि 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सेना के इस जवान ने यह कदम क्यों और किन परिस्थितियों में उठाया, फिलहाल इसका खुलासा सेना की ओर से नहीं किया गया है। समझा जा रहा है कि जवान ने किसी तनाव में रहते हुए यह कदम उठाया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।