Almora News: महिला दिवस पर जगी संघर्ष और हिम्मत से आगे बढ़ने की अलख

—महिला हाट अल्मोड़ा, एकल नारी शक्ति संगठन, महिला किसान मंच का साझा कार्यक्रमसीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आज महिला हाट अल्मोड़ा द्वारा…

—महिला हाट अल्मोड़ा, एकल नारी शक्ति संगठन, महिला किसान मंच का साझा कार्यक्रम
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आज महिला हाट अल्मोड़ा द्वारा महिला जागृति कार्यक्रम का आयोजन यहां रंजना होटल परिसर में किया गया। जिसमें महिलाओं में संघर्ष व हिम्मत की अलख जगाने का प्रयास हुआ। कई महिलाओं ने अपने ऐसे अनुभव रखकर अन्य महिलाओं को प्रेरित किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

कार्यक्रम में अनुभवी महिलाओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि तमाम महिलाएं जीतोड़ मेहनत कर खेती कार्य करती हैं, किंतु उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। यह मांग उठी कि महिलाओं को किसान को भी किसान का दर्जा देकर योजनाओं का लाभ दिया जाए। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को पुरुषों की बराबरी का दर्जा मिलना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि अपने संघर्ष की गाथा और अनुभव समझाते हुए अन्य महिलाओं को जागरूक कर संघर्ष के बल पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साथ ही अपने अधिकारों के लिए संगठित रहने पर जोर दिया।

इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तौर पर महिलाओं ने होली गायन किया और जन गीत गाए। इसके अलावा झोड़ा किया। कार्यक्रम में कमला तिवारी, माया वर्मा, गीता पांडे, पुष्पा टम्टा, लता कांडपाल, कमला रावत, पुष्पा देवी, हीरा देवी, सरिता नेगी, हेमा देवी, विमला बिष्ट, मंजू बिष्ट, देवकी देवी, दीपा देवी, बाला देवी आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला हाट अल्मोड़ा के समन्वयक राजू कांडपाल व संजय कुमार ने भरपूर सहयोग दिया। इस कार्यक्रम में महिला हाट, एकल नारी शक्ति संगठन, महिला किसान मंच से जुड़ी महिलाओं ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *