अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह रावत को 3457 वोटों से मात दी है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों को देख कर सल्ट की जनता ने एक बार फिर उन्हें विजयी बनाया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए आगे भी वह पूरी तरह तत्पर रहते हुए दिन रात काम करेंगे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।