HomeBreaking Newsहरीश रावत लालकुआं से चुनाव हारे, रावत ने स्वीकार की अपनी हार...

हरीश रावत लालकुआं से चुनाव हारे, रावत ने स्वीकार की अपनी हार – बोले औपचारिक घोषणा ही बाकी

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आ रहे है, बात करें प्रदेश की सबसे हॉट सीट लालकुआं की तो यहां कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव हार गए है। उन्होंने अपनी हार स्वीकार भी कर ली है। लालकुआं सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने हरीश रावत को हरा दिया है। रावत की हार सूबे में कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

मतगणना स्थल पर दसवें राउंड के परिणामों में कांग्रेस के हरीश रावत 28046 ने तथा भारतीय जनता पार्टी के मोहन बिष्ट के खाते में 44478 वोट पड़े हैं। इसी के साथ भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट की हरीश रावत पर बढ़त 16432 हो गई है।

2017 में लालकुआं सीट पर नवीन चंद्र दुमका को 44 हजार 293 वोट हासिल हुए थे और उनकी एकतरफा जीत भी हुई थी। कांग्रेस के हरीश चंद्र दुर्गापाल को 17 हजार 185 वोट मिले थे। उत्तराखंड चुनाव के सभी अपडेट के लिए जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

हरीश रावत ने फेसबुक पर लिखी पोस्ट
लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से मेरी चुनावी पराजय की औपचारिक घोषणा ही बाकी है। मैं लालकुआं क्षेत्र के लोगों से जिनमें बिंदुखत्ता, बरेली रोड के सभी क्षेत्र सम्मिलित हैं, क्षमा चाहता हूं कि मैं उनका विश्वास अर्जित नहीं कर पाया और जो चुनावी वादे उनसे मैंने किये, उनको पूरा करने का मैंने अवसर गवा दिया है, बहुत अल्प समय में आपने मेरी तरफ स्नेह का हाथ बढ़ाने का प्रयास किया। मैं अपने आपको आपके बड़े हुए हाथ की जद में नहीं ला पाया। कांग्रेसजनों ने अथक परिश्रम कर मेरी कमजोरियों को ढकने और जनता के विश्वास को मेरे साथ जोड़ने का अथक प्रयास किया उसके लिए मैं अपने सभी कार्यकर्ता साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूंँ। एक बार राजनीति स्थिति में स्थायित्व आ जाए, लोगों का ध्यान अपने दैनिक कार्यों पर आ जाए तो मैं, लालकुआं क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद देने के लिए उनके मध्य पहुंचूंगा। उन्होंने मुझसे श्रेष्ठ उम्मीदवार को अपना प्रतिनिधि चुना है उनको और उनके द्वारा चयनित उम्मीदवार को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई और आगे के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments